टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
भारत और ईरान के संबंध हजारों साल पुराने, बोले ईरान के राष्ट्रपति 'चाबहार से फिर जुड़ेगी दुनिया', ईरानी राष्ट्रपति बोले- PM मोदी से लगातार हो रही बात चाबहार में भारत का निवेश... PM मोदी से बातचीत में क्या हुई बात? ईरानी राष्ट्रपति ने दिया जवाब PM मोदी के गाला डिनर में BRICS देशों के 160 कलाकार पेश करेंगे म्यूजिकल सिम्फनी जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का सर्वाधिक अर्धशतकों का रिकॉर्ड बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया अगले साल चीन संभालेगा BRICS की कमान PM मोदी और शी जिनपिंग की बैठक जारी आतंकवाद पर BRICS का दो टूक संदेश, पहलगाम आतंकी हमले की भी की निंदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 2 डाक टिकट जारी किए
देश

गटर वाले बयान पर कंगना रनौत ने वीडियो साझा कर दी सफाई, कहा- जेन-जी छात्रों को...

वीडियो में कंगना ने कहा, "मैंने सिर्फ उस गंदे व्यवहार का विरोध किया था जिसे सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही थी। हमारा समाज ऐसी चीजों को स्वीकार नहीं करेगा।

गटर वाले बयान पर कंगना रनौत ने वीडियो साझा कर दी सफाई, कहा- जेन-जी छात्रों को...
Kangana Ranaut

जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान के बाद अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। बता दें कि अभिनेत्री और सांसद कंगना ने जेन-जी  को 'गटर छाप' तक बुला दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार उनकी आलोचना हो रही थी, इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपने बयान को स्पष्ट करने की कोशिश की। कंगना ने कहा कि उनका निशाना पूरी जेन-जी पीढ़ी नहीं थी, बल्कि प्रदर्शन के दौरान अशोभनीय और अभद्र व्यवहार करने वाले कुछ लोगों पर था। उनके मुताबिक, उन्होंने ऐसे लोगों को "गटरछाप" कहा था जो सड़कों पर अनैतिक और अश्लील बर्ताव कर रहे थे, जिन्हें वह समाज के लिए उचित नहीं मानतीं।

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में कंगना ने कहा, "मैंने सिर्फ उस गंदे व्यवहार का विरोध किया था जिसे सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही थी। हमारा समाज ऐसी चीजों को स्वीकार नहीं करेगा। हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे इस तरह का आचरण सीखें या हमारे बुजुर्गों के सामने हमें शर्मिंदगी का सामना करना पड़े।"

जेन-जी की उपलब्धियों का भी किया जिक्र

कंगना ने यह भी कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उनका दावा है कि उन्होंने कई मौकों पर जेन-जी की उपलब्धियों की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि स्काईरूट जैसे स्टार्टअप्स की तारीफ की, नीट परीक्षा में सफलता पाने वाले छात्रों को बधाई दी और मेहनत करके अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले युवाओं की भी प्रशंसा की है, उन्होंने कहा, "हमारी टीम और परिवार में भी जेन-जी के कई युवा हैं जो बेहतरीन काम कर रहे हैं। मैंने कभी पूरी पीढ़ी के लिए ऐसा नहीं कहा था।"

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

मीडिया और आलोचकों पर साधा निशाना

कंगना ने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर दिखाया गया। साथ ही उन्होंने कुछ नारीवादी समूहों की आलोचना करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और अनुशासन को बोझ की तरह नहीं देखा जाना चाहिए, उन्होंने सवाल किया कि क्या लोग अपनी आने वाली पीढ़ी को भी सार्वजनिक स्थानों पर इसी तरह का व्यवहार सिखाना चाहेंगे। उनके अनुसार, समाज में रहने के लिए कुछ सीमाओं और सामाजिक मूल्यों का पालन करना जरूरी है।

'आजादी की भी एक सीमा होती है'

वीडियो के अंत में कंगना ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का व्यवहार किया जाए, उन्होंने कहा, "आपकी आजादी वहीं तक है, जहां से दूसरे व्यक्ति के अधिकार और सम्मान शुरू होते हैं। निजी जीवन में आप अपनी पसंद से रह सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर मर्यादा का पालन करना जरूरी है।"

 

 

Written By Toshi Shah  

Rajeev Singh

Super Admin

आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो