Delhi news: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ECI विवाद पर विपक्ष पर तंज कसा है। जेपी नड्डा ने कहा- कांग्रेस और पूरी INDI गठबंधन देश की प्रगति को देखकर कुंठित और हताश है। उनके कई मनगढंत आरोप तथ्यों की कसौटी पर कई बार ध्वस्त हो चुके हैं। जब इनके पास नीतियों और विजन का अभाव होता है तो यह देश में भ्रम और अराजकता फैलाने की नई कहानी रचते हैं। अब जब चुनाव आयोग के सदस्यों ने इनके हर झूठ का खुलासा किया तो यह नए सिरे से फिर माहौल खराब करने में लगे हुए हैं।

उन्होंने सख्त लहजे में राहुल गांधी को कहा कि कान खोल कर सुन लीजिए, झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता। सच हारता नहीं। जनता विपक्ष के दोहरे चरित्र और नकारात्मक राजनीति को समझ चुकी है। जो ताकतें देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती हैं, उन्हें जनता ने पहले भी करारा सबक सिखाया है और आगे भी इनका हर भ्रम और षड्यंत्र जनता की अदालत में चूर-चूर होगा।


केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को चुनाव आयोग के खिलाफ

विपक्ष के आरोपों पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने उन सभी बातों का पर्दाफाश कर दिया है जिन्हें उन्होंने "सारे झूठ" करार दिया और विपक्षी नेताओं पर जनता को गुमराह करने और देश में भ्रम पैदा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बात करते हुए नड्डा ने कहा कि विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को तथ्यों के आधार पर परखने पर बार-बार खारिज कर दिया गया है

और दावा किया कि उनके आरोपों के पीछे की सच्चाई चुनाव आयोग के साथ-साथ देश की सर्वोच्च अदालतों से भी सामने आई है। अब चुनाव आयोग ने सारे झूठों का पर्दाफाश कर दिया है। नड्डा ने कहा चुनाव आयोग के सभी सदस्यों की प्रतिक्रियाओं के बाद भी उन्होंने आरोप लगाना जारी रखा।

अपने मनसूबों को पूरा करने में लगी है विपक्ष

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और आम आदमी के अरविंद केजरीवाल पहले आरोप लगाते हैं फिर किनारे से बच निकलते हैं। इन्हें भ्रम पैदा कर माहौल बिगाड़ना होता है। एक बार फिर वह अपने मनसूबों को पूरा करने में लगे हुए हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने तंज कसा और कहा झूठ बोलने पर भी 100 बार दोहराया जाए तब भी वह सच नहीं बनता है। जेपी नड्डा ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव के साथ-साथ ममता बनर्जी व अन्य विपक्षी नेताओं की राजनीति को सवालिया घेरे में लाकर खड़ा3 किया है।

अपने ही लोगों ने किया बेनकाब

जेपी नड्डा ने कहा भाजरपा के लिए 140 करोड़ लोगों के हितों को साधने का काम किया जाएगा। उन्हों ने कहा कि भारतीय वंशवादी राजनीति और अपने हित्तो से परे देश की जनता के विष्यों पर सोचती है। नड्डा ने कहा कि भाजपा दोहरे मापदंड और नकारात्मक राजनीति को समझ चुकी है। नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के बयान को लेकर कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा की विचारधारा का प्रयास कर रहा हैं। अपने ही लोगों ने उन्हें बेनकाब कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  LPU मामले में पंजाब CM सख्त, पुलिस को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश