Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर स्थिति कठुआ इलाके में तैनात सेना के जवानों के बीच हुई कहासुनी खूनी रंजिश में बदल गई। सभी जवानों की तैनाती 'सेवा हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट' के CISF कैंप में थी। जहां किसी बात को लेकर पहले एक दूसरे में विवाद शुरु हुआ, फिर गोलीबारी की घटना हुई।
इस पूरी घटना में गंभीर रूप से घायल 4 जवानों को तुरंत हिमाचल प्रदेश के खैरी स्थित चमेरा पावर स्टेशन के प्रोजेक्ट अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल CISF के DIG एम के. यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इन जवानों की हुई फायरिंग में मौत
चंबा के खैरी क्षेत्र से सटे जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र के मशका गांव में 'सेवा हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट' में मंगवार को CISF कैंप में एक जवान ने अपने ही 4 साथियों पर फायरिंग कर दी। घटना में अस्टिस्टेंट कमांडेट, सब इंस्पेक्टर और 2 कांस्टेबल शामिल थे। फायरिंग के तुरंत बाद ही मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने घायल जवानों को एनएचपीसी चमेरा-1 खैरी अस्पताल पहुंचाया।
जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉ ने चारों जवानों को मृत घोषित कर दिया। मृतक जनावों में अंकित कुमार पांडे (असिस्टेंट कमांडेंट एवं कंपनी कमांडर), लक्ष्मण सिंह (सब-इंस्पेक्टर / SI), रफीक अहमद / मोहम्मद रफीक (कांस्टेबल), संदीप कुमार और संजीव कुमार (कांस्टेबल) हैं।
एके-47 का हुआ इस्तेमाल
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल अभिदेश सिंह कुमार ने खुद की सर्विस राइफल AK-47 से अपने ही साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में अन्य CISF कर्मियों ने अपने घायल साथियों को अस्पताल में भर्ती करवाया था। मामले में फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। कि आखिर उसने अपने ही साथियों पर क्यों फायरिंग की?
फायरिंग के कारणों की होगी जांच
फायरिंग की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस व चंबा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। डीएसपी डलहौजी के नेतृत्व में पुलिस ने खैली अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ-साथ प्रशासन भी मौके पर मौजूद है।
आवश्यक कार्रवाई के बाद घटना में मारे गए चोरों जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फायरिंग किस कारण से हुई अभी इसकी जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की सामने आया है। मामले में स्थानीय पुलिस की जांच के साथ-साथ CISF ने भी कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के अंतर्गत आदेश जारी किया।
यह भी पढ़ें: MCD की 'सुनियो 2.0' योजना शुरू, संपत्ति करदाताओं को पुराने बकाये पर बड़ी राहत