देश
सोनम वांगचुक को अस्पताल बदलने की मांग, पत्नी गीतांजलि पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच
याचिका में मरीजों की स्वायत्तता और इलाज से जुड़े फैसलों में उनकी भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का भी हवाला दिया गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने सोमवार, 20 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में याचिका दायर कर सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती दी है। इस फैसले में सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति नहीं दी गई थी।
गीतांजलि ने अस्पताल को लेकर कही ये बात
गीतांजलि का तर्क है कि सोनम वांगचुक को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने का अधिकार है, उन्होंने अपनी अपील में कहा है कि हाई कोर्ट के पहले आदेश से सोनम वांगचुक और उनके परिवार के उस अधिकार पर असर पड़ा है, जिसके तहत वे इलाज से जुड़े फैसले खुद ले सकते हैं।
“अनुच्छेद 21 के तहत शारीरिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों का दिया हवाला”
याचिका में यह भी कहा गया है कि अदालत के आदेश में मरीज की सहमति और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। गीतांजलि आंग्मो ने ‘इन्फॉर्म्ड कंसेंट’ यानी इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी मिलने के बाद मरीज की सहमति और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत शारीरिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों का हवाला दिया है।
सोनम वांगचुक के खिलाफ नहीं थे कोई गिरफ्तारी के आदेश
अपील में दावा किया गया है कि सोनम वांगचुक के खिलाफ न तो गिरफ्तारी का कोई आदेश है और न ही उन्हें हिरासत में रखने का कोई कानूनी आधार मौजूद है। इसके बावजूद उन्हें सरकारी अस्पताल में रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
मौलिक अधिकारी हो रहा है प्रभावित
डॉ. आंग्मो ने अपनी याचिका में कहा है कि सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक का लगातार रहना उनके मौलिक अधिकारों को प्रभावित कर रहा है, उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें अभिव्यक्ति और विरोध करने के अधिकार भी शामिल हैं।
जल्द सुनवाई की करेगी मांग
सोनम वांगचुक की कानूनी टीम के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता सोमवार को डिवीजन बेंच के समक्ष इस मामले का उल्लेख करेंगे और जल्द सुनवाई की मांग रखेंगे।
Super Admin
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।