IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। आज देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और गरज के साथ तूफान की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और जलभराव की स्थिति देखी गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड का अहसास बढ़ गया है।

दिल्ली

दिल्ली के लिए भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर पहले ही चेतावनी जारी की गई है। आज दिन की शुरूआत तेज बारिश के साथ हुई है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, कानपुर और लखनऊ जैसे जिलों में बारिश होगी। तो कुछ जगहों पर तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। लखनऊ में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बिहार

पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया में भारी बारिश और तूफान की आशंका है। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। पटना में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस

देश के इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं (50 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार) के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। अन्य राज्य में बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के अलावा दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात का अनुमान है।

 यह भी पढ़ें : 12 अक्टूबर 2026 का पंचांग: नक्षत्र और ग्रहों के गोचर से जानें शुभ-अशुभ प्रभाव, राहुकाल का समय