Bangladesh: भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों में हो रही बढ़ोतरी पर गंभीर चिंता जताई है। साथ ही बांग्लादेश के अधिकारियों से इन घटनाओं की गहन जांच सुनिश्चित करने और दोषियों को न्याय के दायरे में लाने का आग्रह किया है।

नई दिल्ली में हर दो हफ्ते में होने वाली मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर हम चिंतित हैं। हम बांग्लादेश सरकार से आग्रह करते हैं कि वह इन घटनाओं की गहन जांच करे और दोषियों को न्याय के दायरे में लाए।"

भारत की बांग्लादेश को दो टूक

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान रणधीर जायसवाल ने कहा, बांग्लादेश में हो रही हिंसा और घटनाओं, जिनमें अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को निशाना बनाया गया है, को लेकर हम अपनी चिंता व्यक्त करते हैं। साथ ही, हम बांग्लादेश सरकार से यह अपेक्षा करते हैं कि वह इन मामलों की जांच करे और दोषियों को न्याय के दायरे में लाए।

"जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, बांग्लादेश से प्राप्त प्रत्यर्पण अनुरोध की जांच हम अपनी स्थापित प्रक्रिया के अनुसार कर रहे हैं। जहां तक ​​किसी नागरिक के अपने देश लौटने का सवाल है, तो यह देखना होगा कि उनके पास किस तरह का यात्रा दस्तावेज है; यह मामला प्रत्यर्पण अनुरोध से बिल्कुल अलग है।"

अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा ने बढ़ाई चिंता

भारत ने पहले भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर गहरी चिंता जताई है और बांग्लादेशी अधिकारियों से बार-बार यह आग्रह किया है कि वे देश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

इस बीच, 'द परसिक्यूशन कंटिन्यूज़' (अत्याचार जारी है) शीर्षक वाली अपनी नवीनतम रिपोर्ट में, 'ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटीज' (HRCBM) ने 1 जनवरी से 31 अक्टूबर, 2026 के बीच बांग्लादेश के सभी 64 जिलों और आठ प्रशासनिक प्रभागों में अल्पसंख्यक समुदायों को प्रभावित करने वाली 1,445 घटनाओं का दस्तावेजीकरण किया है।

रिपोर्ट के निष्कर्षों के अनुसार, दर्ज की गई घटनाओं में 286 हत्याएं और संदिग्ध मौतें, घरों, जमीन और अन्य संपत्तियों पर 408 हमले, मंदिरों या अन्य धार्मिक स्थलों पर 251 हमले और धार्मिक तोड़फोड़ की घटनाएं, तथा 14 जिलों में ईशनिंदा से जुड़ी 30 घटनाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़े - New Tariff Rule: भारत पर फिर मंडराया टैरिफ का खतरा! ट्रंप के नए प्लान से भारत में बढ़ी टेंशन, पढ़े पूरी रिपोर्ट