नई दिल्ली: एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 31 अक्टूबर 2026 को वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे। इसके साथ ही वह भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख बन जाएंगे।

अशुतोष दीक्षित वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद पर तैनात हैं। वह मौजूदा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लेंगे। अमर प्रीत सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे। दीक्षित का कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।

चार दशक का सैन्य अनुभव

एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित के पास भारतीय वायुसेना में करीब चार दशक का अनुभव है। वह एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं। उन्होंने 3,500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी है और मिराज-2000, मिग, जगुआर, हॉक और तेजस जैसे विभिन्न विमानों पर उड़ान का अनुभव हासिल किया है।

अपने लंबे करियर के दौरान वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इनमें चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (CISC) और सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ जैसे अहम पद शामिल हैं।

कई सैन्य सम्मानों से सम्मानित

अशुतोष दीक्षित को उनकी सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM), अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM), वायु सेना पदक (VM) और विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से सम्मानित किया जा चुका है। नए वायुसेना प्रमुख के रूप में उनके सामने भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता और आधुनिकीकरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी।

कई सैन्य सम्मानों से सम्मानित

उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें वायु सेना पदक (VM), विशिष्ट सेवा पदक (VSM), अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) और परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM) से सम्मानित किया जा चुका है। जुलाई 2026 में उन्होंने वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ का पद संभाला था और अब कुछ ही महीनों बाद उन्हें वायुसेना की सर्वोच्च पेशेवर जिम्मेदारी मिलने जा रही है। (Press Information Bureau⁠)

अशुतोष दीक्षित के वायुसेना प्रमुख बनने के साथ ही भारतीय वायुसेना को एक ऐसे अधिकारी का नेतृत्व मिलेगा, जिसके पास फाइटर ऑपरेशंस, टेस्ट पायलटिंग, प्रशिक्षण, कमांड और संयुक्त सैन्य संचालन का लंबा अनुभव है।

यह भी पढ़ें: साड़ी पहनकर नंगे पैर दौड़ीं 1600 मीटर, होमगार्ड बनने के जज्बे ने जीता लोगों का दिल, Video Viral