Air India Flight Emergency Landing: हाईजैक अलर्ट के बाद बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान AI-2030 को सुरक्षा कारणों से जयपुर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के जयपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। फिलहाल विमान में किसी संदिग्ध गतिविधि के मिलने या हाईजैक की आशंका की पुष्टि को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हाईजैक की सूचना के बाद जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट
जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान विमान को हाईजैक किए जाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। इसके बाद विमान को जयपुर की ओर डायवर्ट किया गया, जहां बुधवार सुबह उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के उतरने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हाईजैक अलर्ट किस आधार पर जारी हुआ और विमान की सुरक्षा को लेकर कोई वास्तविक खतरा था या नहीं।

फ्लाइटरडार के मुताबिक, रात में फ्रैंकफर्ट से भरी थी उड़ान
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, विमान ने 13 अक्टूबर की रात करीब 9:45 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी। इसे 14 अक्टूबर की सुबह करीब 10:40 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन सुरक्षा अलर्ट के बाद इसे जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है। विमान में सवार यात्रियों की स्थिति, अलर्ट के वास्तविक कारण और जांच के अंतिम नतीजों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। 

और पढ़ें:   महाराष्ट्र में देर रात इमारत में भीषण आग, 15 लोगों का रेस्क्यू; महिला की मौत की आशंका

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग से मची चीख-पुकार! जान बचाने के लिए पहली मंजिल की खिड़की से कूदे लोग, इलाके में अफरा-तफरी