नई दिल्ली। दिग्गज कर्नाटक संगीत गायिका एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक के लॉन्च इवेंट में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का पारंपरिक अंदाज खूब चर्चा में रहा। रश्मिका ने इस खास मौके पर नीले रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनकर महान गायिका को श्रद्धांजलि दी।
रश्मिका ने Aikyatha की Suswaram Raga Edition की शंकराभरणम कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी। यह साड़ी खास तौर पर शास्त्रीय संगीत की थीम को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। साड़ी का रंग गहरे MS Blue से शुरू होकर रॉयल पर्पल शेड में बदलता नजर आया। बॉर्डर और पल्लू पर बारीक गोल्ड जरी और मंदिर से प्रेरित मोटिफ्स ने साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा दिया।
View this post on Instagram
रश्मिका का यह लुक एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की मंचीय छवि से भी जुड़ा नजर आया। सुब्बुलक्ष्मी अक्सर कांजीवरम सिल्क साड़ियों और पारंपरिक सोने के आभूषणों में नजर आती थीं। रश्मिका ने भी गोल्ड झुमके, पारंपरिक चूड़ियां, नथ और हेयर ऑर्नामेंट के साथ इस लुक को पूरा किया। बालों का साफ-सुथरा बन बनाकर उसमें सफेद चमेली का गजरा लगाया गया था।
दूसरे लुक में भी दिखा कांजीवरम का जलवा
रश्मिका ने इवेंट के लिए एक दूसरा पारंपरिक लुक भी अपनाया। उन्होंने हैदराबाद के लेबल Sutrani की ऑरेंज और पर्पल कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी।
इस साड़ी का बेस पर्पल था, जिस पर बारीक ग्रिड पैटर्न और छोटे डॉट्स नजर आए। ऑरेंज बॉर्डर और पल्लू ने साड़ी को आकर्षक कॉन्ट्रास्ट दिया। गोल्ड जरी और पारंपरिक कांजीवरम मोटिफ्स के साथ उन्होंने आइवरी पफ-स्लीव्स वाला बनारसी मसलिन ब्लाउज पहना।
दोनों ही लुक्स में रश्मिका ने मेकअप को सिंपल और एलिगेंट रखा। काजल वाली आंखें, हल्का ग्लोइंग मेकअप, न्यूड लिप्स और छोटी लाल बिंदी ने उनके पारंपरिक अंदाज को पूरा किया।
यह भी पढ़ें: 'लव स्टोरी अभिमन्यु की' का ट्रेलर रिलीज, विशाल मोहन और प्रगति तिवारी ने मचाया धमाल