नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से उनका पहला लुक सामने आ गया है। फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की इस पीरियड ड्रामा में रणबीर एक बहुत इंटेंस और बिगड़े हुए अवतार में नजर आ रहे हैं।
जारी किए गए पोस्टर में रणबीर कपूर एक पुरानी टर्किश कलर की कन्वर्टिबल कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक पुराने दौर की झलक देता है, जिसमें छोटे बाल, पीली मूंछ और गोल चश्मा उनके किरदार को अलग पहचान दे रहे हैं।
खून से सना हाथ और रहस्यमयी अंदाज
पोस्टर में रणबीर का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला लुक उनका घायल हाथ है। उनकी बांह पर चोट के निशान और खून दिखाई दे रहा है, जिससे उनके किरदार की कहानी को लेकर रहस्य और बढ़ गया है। घायल होने के बावजूद उनके चेहरे पर दिख रहा शांत भाव किरदार की देनदार को खुलता है।
आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं फिल्म का हिस्सा
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को भंसाली की भव्य सिनेमाई स्टाइल, शानदार म्यूजिक और बड़े विजुअल स्केल के लिए खासा इंतजार किया जा रहा है।
21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म
‘लव एंड वॉर’ को 21 जनवरी 2027 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी।
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणबीर कपूर का नया अवतार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ें: Explainer: "72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स" में अनंत नाग से यामी गौतम तक सम्मानित