Ramayan in Top 5 Bollywood Movie: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रामायण ने ऐसा तूफान मचाया है कि अब बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड जल्द टूटने वाली हैं। रणबीर कपूर की फिल्म ने महज दो हफ्तों में दुनियाभर में 1519 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है।

Story pin image

फिल्म टॉप-5 में एंट्री कर चुकी है, क्या रामायण दंगल का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 बन पाएगी? आइए जानते है विस्तार से। 

Story pin image

दो हफ्तों में 1519 करोड़ की कमाई!

रामायण ने 14वें दिन भारत में 23.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड एक दिन की कमाई 35.65 करोड़ रुपये रही।

Story pin image

दो हफ्तों का कुल नेट कलेक्शन 844.40 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 1009.05 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Story pin image

वहीं विदेशों से फिल्म ने 510 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1519.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Ramayana Movies Seen Image And Photos

#ramayana  #bollywoodnews

पुष्पा 2 से बाहुबली 2 तक, चार बड़े रिकॉर्ड निशाने पर

रामायण के सामने बॉक्स ऑफिस पर चार बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने 1742 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसे पीछे छोड़ने के लिए रामायण को 223 करोड़ और चाहिए।

This may contain: a man dressed in blue and gold with beads around his neck

वहीं, प्रभास की बाहुबली 2 का 1788 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 269 करोड़ अतिरिक्त कमाने होंगे। धुरंधर 2 के 1813 करोड़ के कलेक्शन को पार करने के लिए 294 करोड़ और जुटाने होंगे।

सबसे बड़ी चुनौती आमिर खान की दंगल है, जिसने 2070 करोड़ कमाए थे। इसका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रामायण को 551 करोड़ अतिरिक्त कमाने होंगे।

This may contain: a movie poster for the film dangal with five men standing in an alleyway

क्या रामायण बनेगी नंबर 1?

फिल्म के पास अभी सिनेमाघरों में कमाई करने का अच्छा मौका है। आने वाले वीकेंड और अगले कुछ हफ्ते इसकी किस्मत तय कर सकते हैं। लेकिन 551 करोड़ का फासला पार करना आसान नहीं होगा।

Story pin image


ये भी पढ़ें: 'बेचकर खा गई क्या?' लव गिल के सपोर्ट में उतरी कनिका मान