मोतिहारी: बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के सितारों के प्रति फैंस की दीवानगी अक्सर ऐसी कहानियां सामने लाती है, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। अपने चहेते सितारों से मिलने के लिए कोई हजारों किलोमीटर का सफर तय करता है, तो कोई अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए साइकिल को ही सहारा बना लेता है।
वहीं इस बीच पवन सिंह का एक फेन इन दिनों खुब चर्चा में है। बताया जा रहा है कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से एक युवक की दीवानगी लोगों को काफी पसंद आ रही है। पवन सिंह से मुलाकात करने की चाह में यह युवक साइकिल से लखनऊ के लिए निकल पड़ा है।
Highlights:-
|
कौन है पवन सिंह का यह खास फैन?
मोतिहारी के इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित बनकटवा प्रखंड का रहने वाला यह युवक खुद को ‘छोटा पवन सिंह’ बताता है। अपने पसंदीदा भोजपुरी अभिनेता से मिलने के लिए उसने साइकिल से सफर करने का फैसला किया। साथ ही युवक ने अपनी साइकिल पर पवन सिंह का पोस्टर भी लगा रखा है, जो उसके इस सफर को खास बना रहा है।
एक सप्ताह में लखनऊ पहुंचने का दावा
वहीं युवक का दावा है कि वह साइकिल से करीब एक सप्ताह में लखनऊ पहुंचने की कोशिश करेगा। हालांकि, उसकी यात्रा की दूरी, रास्ते और लखनऊ पहुंचने में काफी समय लग सकता है। फिलहाल उसका लक्ष्य अपने चहेते सितारे से मुलाकात करना है।
पवन सिंह से मिलने के लिए क्यों चुना साइकिल का रास्ता?
अपने पसंदीदा सितारे से मिलने के लिए युवक का साइकिल से निकलना प्रशंसकों की दीवानगी की एक अनोखी मिसाल है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकारों में शामिल हैं और उनकी लोकप्रियता बिहार समेत कई राज्यों में देखने को मिलती है।
अब देखना होगा कि मोतिहारी से लखनऊ के लिए निकला यह प्रशंसक अपनी मंजिल तक पहुंच पाता है या नहीं और क्या उसे अपने पसंदीदा अभिनेता पवन सिंह से मिलने का मौका मिल पाता है।
रिपोर्टर : मनीष सिंह (मोतिहारी)
यह भी पढ़ें: गोवा के वास्को में भीषण आग से मचा हड़कंप, कई दुकानें जलकर खाक; CM सावंत ने दिया मदद का भरोसा