Kriti Sanon on women safety: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने अपने बयान में देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच समाज से रोजमर्रा की उन परिस्थितियों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।  जिनका सामना महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर करते हुए अक्सर अपनी सुरक्षा के लिए सावधानियां बरतनी पड़ती हैं।

'कल्पना कीजिए, आपकी बेटी आपको फोन करे…'

Daughter's Day के अवसर पर साझा कृति सैनन ने एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में कृति सैनन ने लोगों से एक बेटी की स्थिति को महसूस करने की अपील की। उन्होंने उस डर का जिक्र किया, जब कोई महिला रात में अकेले घर लौट रही हो और उसे लगे कि कोई उसका पीछा कर रहा है। अभिनेत्री ने फोन की बैटरी खत्म होने, अकेले यात्रा करने और रास्ते में लगातार पीछे मुड़कर देखने जैसी स्थितियों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने लिखा कि लोगों को इस डर को केवल एक व्यक्तिगत अनुभव के तौर पर नहीं, बल्कि महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी चिंता के रूप में समझना चाहिए। 

महिलाओं को क्यों बरतनी पड़ती हैं सावधानियां?

कृति ने महिलाओं द्वारा अपनाए जाने वाले कई सामान्य सुरक्षा उपायों का उल्लेख किया। इनमें लाइव लोकेशन किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ साझा करना, साथ में पेपर स्प्रे रखना, पैदल जाने के बजाय कैब लेना और यात्रा के दौरान किसी से फोन पर बात करते रहना शामिल है।

30 दिन Chicken खाया तो Body पर क्या असर होगा?


उनके संदेश का मुख्य सवाल यह था कि क्या ऐसी सावधानियां महिलाओं की स्वतंत्र जिंदगी का सामान्य हिस्सा बननी चाहिए या समाज को ऐसा माहौल बनाने की दिशा में काम करना चाहिए, जहां उन्हें इनकी जरूरत न पड़े।

'बेटियां डर के बिना सार्वजनिक जगहों पर जा सकें'

अभिनेत्री ने ऐसे भविष्य की कल्पना की, जहां महिलाएं रात में अकेले घर लौट सकें, अंधेरा होने के बाद पार्क में बैठ सकें, अपनी पसंद के कपड़े पहन सकें और बिना डर के सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सकें। 

कृति ने उन बेटियों को भी याद किया, जो घर पहुंचने पर फोन करके अपने परिवार को बताती हैं कि वे सुरक्षित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन ऐसी दुनिया बनेगी, जहां बेटियों को अपनी सुरक्षा की पुष्टि करने के लिए इस तरह का फोन करने की जरूरत ही न पड़े।

ये भी पढ़ें: सपा की रणनीति vs BJP का दांव, Tarabganj में किसका पलड़ा भारी? समझिए पूरा समीकरण