Kajal Raghwani on Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भले ही अब साथ नहीं हैं, लेकिन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस आज भी याद करते हैं। दोनों के रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। अब काजल ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अपने पुराने रिश्ते को लेकर ऐसी बात कही है, जिसने एक बार फिर दोनों के फैंस का ध्यान खींचा है।
'Rise And Fall 2' में काजल की ग्रैंड एंट्री
काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो 'Rise And Fall 2' का हिस्सा हैं। शो के ग्रैंड प्रीमियर में उन्होंने शानदार अंदाज में एंट्री की। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उनसे बातचीत की और उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल भी पूछे। 'सहवाग' ने काजल के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने खुद को धोखा खाने में माहिर बताया था। इसके बाद काजल ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कीं।
'शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी'
काजल ने कहा कि जिस शख्स के बारे में वह धोखा खाने की बात करती हैं, शायद वह उनसे बहुत प्यार करती थीं या अब भी करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह शख्स आज भी उनके दिल में है और शायद इसी वजह से उनकी जिंदगीाजल के मुताबिक, वह बार-बार उस व्यक्ति को इसलिए पॉइंट आउट करती रहती हैं क्योंकि कहीं न कहीं चाहती हैं कि वह उनके पास वापस आ जाए। इस पर में फ्रस्ट्रेशन है।
काजल के मुताबिक, वह बार-बार उस व्यक्ति को इसलिए पॉइंट आउट करती रहती हैं क्योंकि कहीं न कहीं चाहती हैं कि वह उनके पास वापस आ जाए। इस पर स्वरा भास्कर ने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या वह अब भी उस व्यक्ति को वापस चाहती हैं। काजल ने जवाब दिया कि उन्होंने उससे बहुत प्यार किया है।
खेसारी पर लगाए थे गंभीर आरोप
काजल और खेसारी लाल यादव के रिश्ते का अंत कथित तौर पर विवादों के बीच हुआ था। काजल ने पहले दावा किया था कि दोनों करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे। उन्होंने खेसारी पर शादी का वादा करने समेत कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।
काजल ने यह भी दावा किया था कि वह खेसारी के साथ पत्नी की तरह रहती थीं और उनकी काफी सेवा करती थीं। इसके अलावा उन्होंने खेसारी के फोन में आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो होने का आरोप लगाया था। हालांकि, ये सभी आरोप काजल के सार्वजनिक बयानों पर आधारित हैं और इसपर कोई भी अपनी राय बनाना जल्दबाजी होगा।
क्या फिर साथ दिखेगी हिट जोड़ी?
काजल के इस बयान के बाद खेसारी-काजल की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। फैंस लंबे समय से दोनों को पर्दे पर साथ देखने की इच्छा जाहिर करते रहे हैं। अब काजल की भावनाओं ने इस जोड़ी की संभावित वापसी को लेकर चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, दोनों कलाकारों की ओर से किसी नए प्रोजेक्ट में साथ काम करने की आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की 'Tu Hai Meri Kiran' का हुआ ऐलान, इस तारीख को आएगी फिल्म