Tu Hai Meri Kiran Release Date: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तू है मेरी किरण' का पहला लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म को एक रोमांटिक थ्रिलर के तौर पर पेश किया जा रहा है। निर्माताओं ने पोस्टर के जरिए फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

पोस्टर में दिखी रोमांस और रहस्य की झलक

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का प्रमोशनल पोस्टर साझा किया। पोस्टर में फिल्म के मुख्य किरदारों की पहली झलक देखने को मिलती है। इसके विज़ुअल्स में रोमांस के साथ-साथ तनाव और रहस्य का माहौल नजर आता है।

शहज़ाद पूनावाला और स्वरा की हुई दोस्ती! फिर स्वरा के दोस्तों पर शहज़ाद का 'टुकड़े' तंज

पोस्टर पर लिखी टैगलाइन है, 'आप प्यार और जुनून के बीच कहां लकीर खींचेंगे?' वहीं, सबटाइटल 'उसे एक कनेक्शन मिला, उसे एक जुनून मिला' फिल्म के रिश्ते के जटिल पहलुओं की ओर इशारा करता है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक कहानी या किरदारों से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।

करण रावल ने संभाली लेखन और निर्देशन की कमान

'तू है मेरी किरण' का लेखन और निर्देशन करण रावल ने किया है। फिल्म का निर्माण विशाल राणा ने एशेलॉन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म की कहानी को फिलहाल गोपनीय रखा गया है, इसलिए इसके कथानक और किरदारों के बारे में दर्शकों को आगे आने वाले अपडेट्सतू है मेरी किरण’ में उनकी जोड़ी को रोमांटिक थ्रिलर के अलग माहौल में देखना दर्शकों के लिए नया अनुभव हो सकता है। फिल्म की कहानी, बाकी कलाकारों और निर्माण से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा आने का इंतजार करना होगा।

शादी के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे सोनाक्षी और ज़हीर

यह फिल्म सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ लेकर आ रही है। दोनों ने जून 2024 में शादी की थी और इसके बाद यह उनकी पहली संयुक्त फिल्म होगी।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

हालांकि, पर्दे पर यह उनकी पहली साथ काम करने वाली फिल्म नहीं है। दोनों इससे पहले 2022 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'डबल XL' में साथ नजर आए थे। 'तू है मेरी किरण' में उनकी जोड़ी को रोमांटिक थ्रिलर के अलग माहौल में देखना दर्शकों के लिए नया अनुभव हो सकता है। फिल्म की कहानी, बाकी कलाकारों और निर्माण से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा आने वाले समय में किया जाना बाकी है।

ये भी पढ़ें: प्रत्युषा बनर्जी केस में 10 साल बाद बड़ा फैसला, कोर्ट से Ex-boyfriend को मिली राहत