मुंबई: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने ‘Arijit Singh India Tour 2027’ का ऐलान कर दिया है। यह टूर उनके म्यूजिक करियर के 20 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। जनवरी से मई 2027 के बीच अरिजीत सिंह देश के 9 शहरों में स्टेडियम कॉन्सर्ट करेंगे।
इन शहरों में होगा कॉन्सर्ट
अरिजीत सिंह का टूर 9 जनवरी 2027 को अहमदाबाद से शुरू होगा। इसके बाद वह चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, पुणे, इंदौर और हैदराबाद में परफॉर्म करेंगे।
टूर शेड्यूल:
अहमदाबाद – 9 जनवरी 2027
चंडीगढ़ – 23 जनवरी 2027
जयपुर – 7 फरवरी 2027
मुंबई – 20 फरवरी 2027
बेंगलुरु – 13 मार्च 2027
नई दिल्ली – 27 मार्च 2027
पुणे – 10 अप्रैल 2027
इंदौर – 1 मई 2027
हैदराबाद – 15 मई 2027
टिकट कब से मिलेंगे?
‘Kotak Solitaire presents Arijit Singh India Tour 2027’ के टिकट 10 अक्टूबर 2026 से प्री-सेल में उपलब्ध होंगे, जबकि जनरल सेल 13 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। टिकटिंग विशेष रूप से thumpN के जरिए होगी।
कॉन्सर्ट को बड़े स्तर के इमर्सिव अनुभव के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसमें मल्टी-टियर स्टेज, एक्सटेंडेड रनवे, 360-डिग्री स्पेशियल ऑडियो, LED लाइटिंग, पैनोरमिक स्क्रीन, लेजर और स्टेडियम-स्केल पायरो तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
अरिजीत सिंह ने अपने 20 साल के संगीत सफर को याद करते हुए कहा कि इस यात्रा का सबसे खास हिस्सा उनके श्रोता रहे हैं। उन्होंने देशभर में लाइव परफॉर्म करने और दर्शकों से सीधे जुड़ने को लेकर उत्साह जताया।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में राजपाल यादव को लगी फटकार, कहा- 'इस अहंकार को सही जगह रखो'