Aamrapali Dubey on Nirahua love life: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक बार फिर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।
![]()
बिग बॉस 20 के दौरान माही विज के साथ बातचीत में आम्रपाली से उनकी निजी जिंदगी और निरहुआ की लव लाइफ को लेकर सवाल पूछे गए। इस दौरान आम्रपाली के एक छोटे से जवाब ने लोगों का ध्यान खींचा।

माही विज ने आम्रपाली से पूछा बॉयफ्रेंड के बारे में
बातचीत की शुरुआत माही विज के आम्रपाली से यह पूछने के साथ हुई कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है। इस पर अभिनेत्री ने बताया कि वह कई सालों से सिंगल हैं। माही ने मजाक में कहा कि वजन कम करने के बाद उनके लिए बॉयफ्रेंड ढूंढना आसान हो सकता है।

हालांकि, आम्रपाली ने इस बात से सहमति नहीं जताई। उन्होंने कहा कि वजन का रिलेशनशिप में होने या न होने से कोई लेना-देना नहीं है। उनके मुताबिक, कई लोगों को मोटापा भी पसंद होता है।
निरहुआ की शादी और गर्लफ्रेंड पर हुई चर्चा
इसके बाद माही ने भोजपुरी इंडस्ट्री में सिंगल पुरुषों के बारे में सवाल किया। बातचीत में आम्रपाली ने पवन सिंह का जिक्र करते हुए बताया कि उनके और पवन के बीच आपसी तालमेल अच्छा नहीं था।

बातचीत आगे बढ़ी तो माही ने आम्रपाली से निरहुआ की शादी के बारे में पूछा। आम्रपाली ने बताया कि निरहुआ की शादी अरेंज मैरिज थी और वह अभिनेता बनने से पहले ही शादी कर चुके थे।
/movietalkies/media/media_files/2025/10/14/amrapali-dubey-saree-6-2025-10-14-16-58-47.jpeg)
जब माही ने पूछा कि क्या निरहुआ की कभी कोई गर्लफ्रेंड रही थी, तो आम्रपाली ने जवाब दिया, गर्लफ्रेंड तो रही ही होंगी। हालांकि, उन्होंने निरहुआ के किसी खास रिश्ते के बारे में कोई दावा नहीं किया।

आम्रपाली ने बताया दोस्ती का रिश्ता
आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से साथ काम करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आए। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के कारण उनके रिश्ते को लेकर अक्सर अटकलें लगाई जाती रही हैं।

जून 2025 में अपनी बहन आंचल दुबे के यूट्यूब शो The Ed Show में आम्रपाली ने लोगों से उनकी शादी की अफवाहें फैलाना बंद करने की अपील की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरहुआ शादीशुदा हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह चाहती हैं कि उनकी दोस्ती हमेशा बनी रहे।
ये भी पढ़ें: क्या Allu Arjun की 'Raaka' में होंगी Mrunal Thakur? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा!