इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की 'गनमास्टर जी9' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। रिलीज के बाद इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिसका असर इसकी कमाई पर भी नजर आया। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की और कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। खास बात यह है कि ओपनिंग डे की कमाई के मामले में यह इमरान हाशमी के करियर की पोस्ट कोविड दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।
पहले दिन 'गनमास्टर जी9' ने कितनी कमाई की?
'रामायण' और 'ये प्रेम मोल लिया' जैसी फिल्मों से मुकाबले के बावजूद 'गनमास्टर जी9' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 4.30 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म को देशभर में 7,740 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत रही।
इमरान हाशमी की दूसरी सबसे बड़ी पोस्ट कोविड ओपनर
पहले दिन की कमाई के साथ ही 'गनमास्टर जी9' ने इमरान हाशमी की पिछली कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। पोस्ट कोविड फिल्मों की ओपनिंग के मामले में यह अभिनेता की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
इमरान की फिल्मों की ओपनिंग डे कमाई की लिस्ट इस प्रकार है:
- आवारापन 2 – 23.4 करोड़ रुपये
- गनमास्टर जी9 – 3.65 करोड़ रुपये
- मुंबई सागा – 2.82 करोड़ रुपये
- सेल्फी – 2.55 करोड़ रुपये
- हक – 1.75 करोड़ रुपये
- ग्राउंड जीरो – 1.20 करोड़ रुपये
- चेहरे – 50 लाख रुपये
फिल्म ने अपने नाम किए चार और रिकॉर्ड
'गनमास्टर जी9' की सफलता सिर्फ पहले दिन की कमाई तक सीमित नहीं रही। फिल्म ने एडवांस बुकिंग और शोज की संख्या के मामले में भी कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
प्री-सेल्स में बनाया रिकॉर्ड: एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस सेल के दौरान करीब 1.75 करोड़ रुपये जुटाए। इसके साथ ही इसने इमरान हाशमी की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' के 1.48 करोड़ रुपये के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।
शोज की संख्या में आगे: फिल्म को कुल 8,121 शोज मिलने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में इसने 'रामायण' के 6,898 शोज का आंकड़ा पार कर लिया।
'ये प्रेम मोल लिया' को छोड़ा पीछे: शोज की संख्या के मामले में 'गनमास्टर जी9' ने इस फिल्म को भी पछाड़ दिया, जिसे 7,551 शोज मिले थे।
इमरान और आदित्य दत्त की सबसे बड़ी ओपनर: इस फिल्म के साथ इमरान हाशमी और निर्देशक आदित्य दत्त की जोड़ी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले दोनों ने 'आशिक बनाया आपने' में साथ काम किया था, जिसने पहले दिन 85 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
ये भी पढ़ें- शादी में रोज-रोज के तानों से हैं परेशान?...तो रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए एक्सपर्ट ने बताए ये उपाय