साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्देशक एटली के इस बड़े प्रोजेक्ट में पहली बार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आएंगे।

💫⭐ Mrunal Thakur ⭐💫 ====================== #mrunalthakur #celebritystyles  #bollywoodbeauty #fbpost2026シ

दोनों सितारों की इस नई जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग और कहानी को लेकर भी लगातार चर्चाएं हो रही हैं।

Allu Arjun की 'Raaka' का हिस्सा नहीं हैं Mrunal Thakur !!, एक्ट्रेस ने  तोड़ी चुप्पी | is mrunal thakur not doing allu arjun and deepika padukone's  raaka? actress break silence | Times Now Navbharat

मृणाल ठाकुर के बयान ने बढ़ाई अटकलें

इसी बीच अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के एक ताजा बयान ने फिल्म को लेकर चल रही अटकलों को और हवा दे दी है। मृणाल का नाम काफी समय से 'राका' से जोड़ा जा रहा है, लेकिन अभिनेत्री ने अब तक फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Mrunal Thakur says 'haven't signed a film in 9 months' amid rumours of  being a part of Atlee, Allu Arjun and Deepika Padukone's Raaka | Bollywood

मीडिया से बातचीत के दौरान मृणाल ने बताया कि उन्होंने पिछले नौ महीनों से कोई फिल्म साइन नहीं की है। उन्होंने कहा, 'मैंने लगभग नौ महीनों से कोई फिल्म साइन नहीं की है। मैं एक मीनिंगफुल रोल का इंतजार कर रही हूं।'

Mrunal Thakur: From Television Star to Leading Actress in Hindi and Telugu  Cinema

अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन वह ऐसी कहानियों की तलाश में हैं जिनसे वह भावनात्मक रूप से जुड़ सकें। उनके मुताबिक, कई कहानियां उन्हें आकर्षित नहीं कर पाईं। मृणाल ने यह भी बताया कि किसी फिल्म की शूटिंग में लगभग 120 दिन लग सकते हैं, इसलिए वह अपने किरदारों का चयन सोच-समझकर करना चाहती हैं।

Mrunal Thakur: Will This Bollywood Rumour Come True? -

कब होगा मृणाल की अगली फिल्म का ऐलान?

मृणाल ने संकेत दिया कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा करने के बाद ही खुलकर बात करेंगी। ऐसे में 'राका' में उनकी संभावित एंट्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

Mrunal Thakur Shines in Joyful Silver Look Amidst 2026 Film Lineup | Mrunal  Thakur Shines in Joyful Silver Look Amidst 2026 Film Lineup

क्या खास होगा 'राका' में?

फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर के भी अहम भूमिकाओं में होने की चर्चा है।

Deepika Padukone was seen flaunting her baby bump

Rashmika Mandanna Brings Cute Meets Hot Energy in Cocktail 2 Vacay Stills  🍸🔥 #RashmikaMandanna #Cocktail2 #VacayVibes #CuteAndHot #BollywoodBeauty  #GlamVibes #TrendingNow #fblifestyle

इसके साथ ही फिल्म ने एक ही सेशन में 37 कलाकारों का मोशन-कैप्चर करने का रिकॉर्ड बनाने की खबरों से भी सुर्खियां बटोरी हैं। अब दर्शकों को फिल्म की आधिकारिक कास्टिंग और अन्य जानकारियों का इंतजार है।

Janhvi Kapoor's Dress Are a Masterclass in Glamour | Janhvi Kapoor's Dress  Are a Masterclass in Glamour

ये भी पढ़ें: पथरदेवा विधानसभा सीट पर होगा बदलाव या सूर्य प्रताप शाही का दबदबा रहेगा बरकरार! जानिए 2027 चुनाव के समीकरण