UP PCS Interview: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से up pcs को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। इस घोषणा के जरिए राज्य सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। बता दें कि 17 सितंबर 2026 को घोषित किए गए पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम जारी किए गए थे, इसके बाद सफल हुए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का इंतजार करना पड़ रहा था।

यूपीपीएससी की तरफ से Interview का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय ने जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पीसीएस 2025 के इंटरव्यू 28 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और 24 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे. यह इंटरव्यू कुल 19 कार्यदिवसों में पूरा किया जाएगा।

दो पालियों में रखा गया है इंटरव्यू का समय

  प्रतिदिन 2 पालियों में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
. प्रथम पाली के इंटरव्यू की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 8:00 बजे रिपोर्ट करना होगा।
. द्वितीय पाली में इंटरव्यू की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे से होगी जिसकी लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे रिपोर्ट करना होगा।
. इंटरव्यू का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित यूपी लोक सेवा आयोग परिसर के ‘सरस्वती भवन’ में आयोजित किया जाएगा। आयोग ने रोल नंबर के हिसाब से तारीख और सत्र का . समय व पाली के साथ-साथ पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

814 पदों पर की जाएगी भर्ती

मुख्य परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की गई थी। UPSC 2025 के जरिए कुल 28 अलग-अलग पदों के लिए 814 खाली पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें 2 पदों पर लिखित परीक्षा के आधार पर चयन प्रक्रिया की जाएगी। अन्य 812 पदों पर आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा में 10,284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 2297 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा पास कर इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई किया।

जानिए सबसे जरूरी बातें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साफ कर दिया है कि, 22 सितंबर 2026 से इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://uppsc.up.nic.in) से अपने इंटरव्यू लेटर और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों को डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। ऑनलाइन सबमिट की गई मान्यता का प्रिंटआउट, सभी शैक्षिक अंकतालिकाओं, उपाधियों और अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों (जैसे जाति, EWS, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, दिव्यांगता आदि) की मूल प्रतियां अभ्यर्थियों को साथ लाना आवश्यक होगा। दस्तावेजों में किसी तरह की कमी पाई जाती है, तो अभ्यर्थी का इंटरव्यू संभव नहीं हो पाएगा।

 

यह भी पढ़ें: Explainer : 160 KMPH की स्पीड, 6 घंटे में 760 कि.मी का सफर... छठ से पहले रेलवे लाई बुलेट ट्रेन का छोटा भाई