सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने उठाए सवाल, खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और इलाज को लेकर उठे ये सवाल अब कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गए हैं। परिवार लगातार बेहतर चिकित्सा सुविधा और पारदर्शिता की मांग कर रहा है।

19 July 2026

और पढ़े

  1. सरकार-छात्र वार्ता के बाद CJP ने खत्म किया प्रदर्शन, जानें किन मांगों पर बनी सहमति
  2. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच लिया फैसला
  3. ‘इस्तीफा नहीं तो आंदोलन तेज’, नीट मामले में सरकार के खिलाफ पार्टी का ऐलान
  4. सोनम वांगचुक का ट्रोलर्स को जवाब, कहा- क्या मुझे कैरेक्टर सर्टिफिकेट...
  5. धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? ऑपरेशन, Resignation…. डिकोड
  6. पेपर लीक रोकने के लिए कानून को और कड़ा करने की तैयारी, सजा और जुर्माने में हो सकता है बड़ा इजाफा
  7. पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, केंद्र ने कहा- छात्रों के हितों को लेकर...
  8. Internet shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? आखिर क्यो करती हैं सरकार
  9. पीएम मोदी के लेट नाइट वाले वीडियो पर राहुल गांधी का अटैक..कहा,”आश्वासन से अब नहीं चलेगा काम...”
  10. सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के पीछे असल कहानी क्या..पर्दे के पीछे क्या हुआ? जाने पूरी खबर
  11. NFYM ने NHRC में दर्ज कराई शिकायत, छात्र प्रदर्शन में पुलिस की कथित बर्बरता की स्वतंत्र जांच की मांग
  12. PM मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात
  13. 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने कहा- समाधान नहीं हुआ तो...
  14. CJP के प्रदर्शन के बीच मायावती का बड़ा धमाका! अखिलेश यादव और राहुल गांधी को दो टूक संदेश
  15. हिरासत के दौरान बदसलूकी पर अखिलेश का बड़ा बयान; कहा- कुर्ता गांधी आश्रम का था, इसलिए…

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की 21 दिनों से जारी भूख हड़ताल के बीच उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सफदरजंग अस्पताल प्रशासन और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। गीतांजलि का कहना है कि अगर सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन और सरकार की होगी।

अस्पताल की व्यवस्था और इलाज पर अब भरोसा नहीं- गीतांजलि

गीतांजलि ने दावा किया कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल की व्यवस्था और इलाज की प्रक्रिया पर अब भरोसा नहीं रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को सोनम वांगचुक की मेडिकल स्थिति के बारे में पूरी और स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है, उनका कहना है कि परिवार ने कई बार उन्हें अपनी पसंद के निजी अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति मांगी, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से उन्हें स्थानांतरित नहीं किया गया।

गीतांजलि जे. आंगमो ने कही ये बात

उन्होंने पोटैशियम स्तर को लेकर भी सवाल उठाए हैं। गीतांजलि के अनुसार, अस्पताल की ओर से परिवार को बताया गया था कि सोनम वांगचुक का पोटैशियम स्तर गिरकर 2.9 तक पहुंच गया है, जिसे गंभीर और संभावित रूप से खतरनाक स्थिति माना जाता है। हालांकि, उनका कहना है कि अस्पताल द्वारा जारी सार्वजनिक हेल्थ बुलेटिन में इस आंकड़े का उल्लेख नहीं किया गया और केवल पोटैशियम स्तर में गिरावट की जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक स्वतंत्र जांच में पोटैशियम का स्तर 3.5 पाया गया, जो सामान्य सीमा के आसपास है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जताई आपत्ति

गीतांजलि ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आपत्ति जताई, उनका आरोप है कि अस्पताल की मंजिल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं और पूरे परिसर में भी भारी पुलिस बल मौजूद है। उनके मुताबिक, इस कारण परिवार और समर्थकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उन्होंने इस स्थिति को इलाज से अलग और एक तरह की पाबंदी जैसी स्थिति बताया।

गीतांजलि ने हाईकोर्ट का किया रुख

मामले को लेकर गीतांजलि ने हाईकोर्ट का रुख किया है, उन्होंने अदालत से मांग की है कि परिवार को सोनम वांगचुक के इलाज के लिए अस्पताल चुनने का अधिकार दिया जाए और उन्हें जल्द से जल्द निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति मिले। उनका कहना है कि मरीज की हालत बिगड़ने से पहले उचित कदम उठाना जरूरी है।

 

Written By Toshi Shah  

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in