दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में 22 साल की युवती के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रिवर मॉल के कैफे-8 में काम करती है। बताया जा रहा है कि उसके साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारी भी उसके साथ प्रीत विहार के सल्तनत कैफे में पार्टी करने पहुंचे थे।

कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो चुका था, लेकिन आरोपियों में से एक के पास उसकी चाबी थी। इसके बाद सभी लोग दोबारा कैफे के अंदर पहुंचे और वहां पार्टी की। इस दौरान सभी ने शराब पी और डांस किया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3:30 बजे सभी कैफे से बाहर निकले। इसके कुछ देर बाद 22 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी इस घटना में उनका साथ दिया।

ये भी पढ़ें- बीजेपी समर्थक बाबा बागेश्वर से AAP ने मांगा आशीर्वाद, मनीष सिसोदिया पर भड़के विजेता दहिया; कहा- शर्म नहीं...

तीन आरोपी गिरफ्तार

युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गैंगरेप से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।