इलेक्ट्रिक बाजार में Volkswagen ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV ID. Tiguan को पेश कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने दावा किया है की ये नई इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 600 किलोमीटर तक की रेंज देगी। वहीं, कंपनी ने इसे 9 अक्टूबर 2026 को पेश किया गया था और यूरोप में इसकी बिक्री 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। नई SUV में पावर की बात करें तो इसमें दो बैटरी पैक के विकल्प होंगे। इसमें 299 PS तक की पावर और नया डिजिटल केबिन मिलेगा।

हालांकि, माना जा रहा है कि ये यह मौजूदा पेट्रोल और हाइब्रिड Tiguan की जगह पूरी तरह नहीं लेगी। कंपनी दोनों मॉडल को साथ में बेचेगी। फिलहाल Volkswagen ने भारत में ID. Tiguan की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

600 KM तक की Range और दो Battery Options

बैटरी और रेंज की बात करें तो Volkswagen ID. Tiguan में 58kWh और 77kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे। कंपनी के अनुसार, बड़ी बैटरी वाले कुछ वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 600 किलोमीटर तक चल सकते हैं। बता दें कि ये रेंज यूरोप की WLTP टेस्टिंग के आधार पर बताई गई है। वास्तविक रेंज मौसम, स्पीड, सड़क और ड्राइविंग स्टाइल के मुताबिक कम हो सकता है। इसके बेस वेरिएंट में 190 PS की पावर मिलेगी, जबकि दूसरे रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 286 PS की पावर होगी। टॉप ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट 299 PS की पावर देगा।

केबिन में मिलेंगी तीन Screens

इंटीरियर की बात करें तो इस नई इलेक्ट्रिक SUV के केबिन में 10-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 15-इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा, आगे बैठे यात्री के लिए 12-इंच की अलग स्क्रीन का विकल्प भी दिया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने टच के साथ-साथ जरूरी फंक्शन को इस्तेमाल करने के लिए फिजिकल बटन दिए हैं। वहीं, फीचर्स की बात करें तो इसमें मसाज और वेंटिलेशन वाले फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और Harman Kardon साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी विकल्प के तौर पर दिए जाएगें। बता दें कि फीचर्स अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार बदलेंगे। इसके अलावा, SUV में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वॉइस कमांड और कई डिजिटल कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। बड़े केबिन और आरामदायक सीटों के कारण यह कार लंबे सफर के लिए भी उपयोगी हो सकती है। Volkswagen ने इंटीरियर को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने पर भी खास ध्यान दिया है।

ये भी पढ़ें- चार्टर्ड प्लेन में 1 घंटे सफर करने का कितना आता है खर्च? किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

भारत में कब होगी Launch?

बात दें कि Volkswagen ID. Tiguan की यूरोप में बिक्री 2027 की शुरुआत में शुरू होने वाली है। वहीं, कंपनी ने जर्मनी में इसकी शुरुआती कीमत 42,695 यूरो रखी गई है, हालांकि, यह यूरोपीय कीमत है और इसे भारत की संभावित कीमत नहीं माना जा रहा है। वहीं, कंपनी ने अभी भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है, इसलिए भारत में इसकी लॉन्च डेट और कीमत के बारे में फिलहाल कोई निश्चित दावा नहीं किया जा सकता है।