Meta के अधिकारियों ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं और भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन, पोस्ट हटाने और Instagram अकाउंट प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब Instagram अकाउंट सस्पेंड किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता Meta से जुड़े कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। बैठक में Meta की पब्लिक पॉलिसी टीम ने कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें: मेरठ होटल कांड: युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोपी सलमान गिरफ्तार, होटल मैनेजर और संचालक भी जांच के घेरे में
Instagram अकाउंट बहाल करने की मांग
भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्य 20 नवंबर से हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में Meta से जुड़े कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों को देखते हुए संबंधित स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। युवा कांग्रेस ने निलंबित Instagram अकाउंट बहाल करने और लगाए गए प्रतिबंध हटाने की मांग करते हुए कंपनी को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है।
AI कंटेंट और डीपफेक पर भी लागू होंगे नियम
Meta अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी (IT) नियमों के तहत कुछ प्रतिबंधित श्रेणियों के कंटेंट को प्लेटफॉर्म पर पोस्ट, अपलोड, शेयर या प्रसारित करने की अनुमति नहीं है। ये नियम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग की मदद से तैयार या बड़े स्तर पर बदले गए कंटेंट पर भी लागू होते हैं। इसमें डीपफेक के साथ AI से तैयार टेक्स्ट, तस्वीरें, ऑडियो और वीडियो शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: शाजापुर में कार्तिक पूर्णिमा पर मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ, विधायक अरुण भीमावद ने किया उद्घाटन
कैसे कंटेंट की पहचान करता है Meta?
कंपनी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट की पहचान और उस पर कार्रवाई के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं।
- ऑटोमेटेड डिटेक्शन: कंपनी के तकनीकी टूल संभावित रूप से नियमों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट की पहचान करते हैं।
- यूजर रिपोर्टिंग: यूजर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रिपोर्टिंग विकल्प के जरिए आपत्तिजनक कंटेंट की शिकायत कर सकते हैं।
- कानूनी आदेश: भारत में अधिकृत सरकारी एजेंसियों और अदालतों के वैध आदेशों पर कार्रवाई की जाती है।
- कंटेंट की समीक्षा: रिपोर्ट किए गए और स्वतः पहचाने गए कंटेंट की जांच कंपनी के कम्युनिटी स्टैंडर्ड और भारतीय कानूनों के आधार पर की जाती है।
पोस्ट हटाने और अकाउंट सस्पेंड करने में क्या अंतर?
Meta के अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने वाली पोस्ट, तस्वीर, वीडियो या अन्य सामग्री की पहुंच भारत में सीमित की जा सकती है। वहीं, नियमों के उल्लंघन या वैध कानूनी आदेश के आधार पर किसी अकाउंट को अस्थायी या स्थायी रूप से प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि ऐसी कार्रवाई किए जाने पर संबंधित यूजर्स को इसकी सूचना दी जाती है।
फिलहाल, Instagram अकाउंट सस्पेंड किए जाने को लेकर युवा कांग्रेस का विरोध जारी है। इस पूरे मामले में Meta और कांग्रेस के बीच हुई बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पांच जिलों के किसानों ने खोला समस्याओं के खिलाफ मोर्चा, संभागायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन