इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड e-SPRINTO भारतीय बाजार में अपना नया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस नए स्कूटर को अक्टूबर 2026 में B2C सेगमेंट में पेश करेगी। कंपनी के मुताबिक, नया मॉडल भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
सिंगल चार्ज में 130 किमी तक की रेंज
कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 130 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज दे सकता है। इसे रोजाना ऑफिस आने-जाने के साथ-साथ परिवार की जरूरतों के लिए भी उपयोगी बनाने पर जोर दिया गया है।
e-SPRINTO का कहना है कि नए स्कूटर में रेंज, परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता को एक साथ लाने की कोशिश की गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी स्कूटर के डिजाइन, फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। इन जानकारियों का खुलासा अक्टूबर में लॉन्च से पहले किए जाने की उम्मीद है।
B2B के बाद B2C बाजार पर फोकस
e-SPRINTO ने अब तक B2B इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बनाई है। कंपनी ने बिजनेस जरूरतों के हिसाब से इलेक्ट्रिक स्कूटर विकसित किए हैं। अब कंपनी अपने बाजार अनुभव और ग्राहकों की रोजमर्रा की मोबिलिटी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए B2C सेगमेंट में विस्तार कर रही है।
कंपनी के अनुसार, नया स्कूटर भारतीय उपभोक्ताओं और परिवारों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक व्यावहारिक बनाने की दिशा में अगला कदम है। हालांकि, इसकी कीमत, टॉप स्पीड, बैटरी क्षमता और अन्य स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं।
ये भी पढ़ें- गियर बदलने की झंझट खत्म! Maruti की कारों को मिला Automatic Gearbox
e-SPRINTO का नया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर अक्टूबर में होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड e-SPRINTO अक्टूबर 2026 में भारतीय बाजार में नया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर खासतौर पर परिवारों की रोजमर्रा की मोबिलिटी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और सिंगल चार्ज में 130 किमी तक की दावा की गई रेंज दे सकता है।