Caroline Leavitt resigns as Trump press secretary: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सचिव 28 वर्षीय कैरोलिन लेविट इस महीने के अंत में अपना पद छोड़ेंगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर इस फैसले का ऐलान किया और बताया कि लेविट परिवार को ज्यादा वक्त देने के लिए व्हाइट हाउस से विदाई ले रही हैं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव की कुर्सी छोड़ने के बाद भी लेविट की राजनीतिक भूमिका खत्म नहीं होगी। वे राष्ट्रपति की शीर्ष बाहरी सलाहकारों की टीम में शामिल होंगी और आने वाले मध्यावधि (मिडटर्म) चुनावों से पहले रिपब्लिकन पार्टी के भीतर एक प्रभावशाली चेहरा बनी रहेंगी।
मां बनने के बाद बदला जीवन का नजरिया
अपने फैसले पर बात करते हुए कैरोलिन लेविट ने स्पष्ट किया कि हाल ही में बेटी को जन्म देने के बाद उनके जीवन की प्राथमिकताएं बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रेस सचिव की जिम्मेदारी के लिए जिस लगातार समय, ऊर्जा और ध्यान की आवश्यकता होती है, उसके साथ मैं अपने दो छोटे बच्चों को वह समय नहीं दे पा रही थी, जिसकी एक मां के रूप में वे हकदार हैं।
ट्रंप की सबसे वफादार सहयोगियों में गिनती
कैरोलिन लेविट व्हाइट हाउस के इतिहास में सबसे कम उम्र की प्रेस सचिव बनकर उभरी थीं। राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दिनों से ही वे डोनाल्ड ट्रंप की सबसे भरोसेमंद और मुखर सहयोगियों में शामिल रही हैं।
व्हाइट हाउस के प्रेस रूम से भले ही लेविट की विदाई हो रही हो, लेकिन ट्रंप की चुनावी रणनीति और रिपब्लिकन पार्टी के आगामी अभियानों में उनकी भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।
और पढ़ें:
Pakistan GHQ Attack: पाकिस्तान में बड़ा हमला! सेना के ठिकाने पर अटैक, 1 जवान की मौत
Written by Shailesh Yadav