IND vs WI Live Streaming: शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज डिसाइडर मैच खेला जाना है। श्रृंखला इस समय 2-2 की बराबरी पर खड़ी है और जो टीम पांचवां मैच जीतेगी, वह अपने साथ श्रृंखला लेकर जाएगी।
ऐसे में प्रशंसकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव या फैनकोड ऐप पर नहीं की जाएगी, बल्कि आपको इस ऐप को डाउनलोड करना होगा। चलिए आपको बताते हैं कि आप कहां इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
इस ऐप पर होगी IND vs WI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज के बीच सुपरहिट मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसकों को इस मैच को देखने के लिए अपने फोन में जियो हॉटस्टार का ऐप डाउनलोड करना होगा, जहां वह इस हाईवोल्टेज भिड़ंत को देख पाएंगे। आपको यहां पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा अपनी लोकल भाषा में भी कमेंट्री सुनने को मिलेगी, जिससे यह मैच देखने का मजा दोगुना हो जाएगा। इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी।
लैपटॉप पर ऐसे उठाए मैच का मजा
अगर आप थोड़ी बड़ी स्क्रीन पर अपने कुछ दोस्तों या परिवारजनों के साथ इंडिया बनाम वेस्टइंडीज की भिड़ंत देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जियो हॉटस्टार की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। यहां पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, क्योंकि इसके बिना आप सिर्फ कुछ ही मिनट इस मैच को देख सकते हैं लेकिन पूरा मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का मजा आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर भी उठा सकते हैं। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा। यहां पर आपको हिंदी और इंग्लिश के अलावा अन्य क्षेत्रिए भाषाओं में भी मैच देखने को मिलेगा, जिससे आपका मैच देखने का मजा और बढ़ जाएगा।
यदि आपके घर में डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) है तो आप डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। आपको बता दें कि, यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
ये भी पढ़ें- India vs West Indies: बेंगलुरु के आंकड़ों ने बढ़ाई श्रेयस-गंभीर की चिंता! इतने मैच हार चुका है भारत