बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने नंदीध्वज पूजा स्थल पर राज्य के मंत्रियों को प्रवेश से रोके जाने के मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला धार्मिक आयोजन के दौरान मंत्रियों को पूजा स्थल में प्रवेश नहीं दिए जाने से जुड़ा है।

मंत्रियों के नौ एंट्री पर CM शिवकुमार सख्त

दरअसल, 21 अक्टूबर को कर्नाटक के मैसूर दशहरा समारोह में नंदीध्वज पूजा स्थल पर मंत्रियों को प्रवेश से रोके जाने के मामले ने विवाद खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने गुरुवार को उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य सचिव शालिनी रजनीश को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि जिन मंत्रियों को एंट्री देने से मना किया गया था, उनमें शिवराज तंगदागी, पी.एम. नरेंद्र स्वामी, एच.सी. बालकृष्ण और के.एस. बसवंतप्पा के नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के जांच कराने के दिए निर्देश

जिसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने घटना के संबंध में अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने का निर्देश दिया है। इस जांच के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि मंत्रियों को प्रवेश देने से क्यों रोका गया और इसके लिए कौन जिम्मेदार था। इसके साथ ही इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में मुख्य सचिव की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।

घमंडी व्यवहार मंज़ूर नहीं: CM शिवकुमार

इस संदर्भ में शिवकुमार ने कहा कि "मैं उस घटना को बहुत गंभीर मानता हूं जिसमें पुलिस अधिकारियों ने मैसूर पैलेस में नंदीध्वय पूजा के दौरान मंत्रियों को पूजा परिसर में घुसने से रोका। उन्होंने अधिकारियों के व्यवहार को "निंदनीय" बताया, और कहा कि "मंत्रियों को भी एंट्री देने से मना करने का उनका घमंडी व्यवहार" मंज़ूर नहीं है। शिवकुमार ने कहा कि काम करते समय अनुशासन और संयम बनाए रखना, साथ ही लोगों के प्रतिनिधियों का सम्मान बनाए रखना, हर अधिकारी की ज़िम्मेदारी है। सरकार अधिकार के नाम पर किसी भी तरह की ज़्यादा पहुंच या घमंड को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि, जांच रिपोर्ट जमा होने के बाद नियमों के अनुसार गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-BJP के गौरव भाटिया ने राहुल गांधी के कथित संबंधों पर सवाल उठाए, कहा-“राहुल गद्दार”