Vande Bharat Train: छठ, दीवाली में घर, गांव जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा है।

इसी को देखते हुए अब रेलवे प्रमुख रूट पर भारत की सैमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने जा रही है। यात्री 1000 किलोमीटर की दूरी करीब 12 से 13 घंटे में पूरी कर सकेंगे। चलिए आपको बताते है उस ट्रेन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

दिल्ली से पटना के बीच दौड़ेगी Vande Bharat Train

पिछले साल की तरफ इस बार भी रेलवे दिल्ली से पटना के बीच Vande Bharat Train चलाने का ऐलान कर दिया है। सबसे खास बता है कि इस ट्रेन की टाइमिंग इतनी अच्छी है कि आप उसी दिन दिल्ली से पटना पहुंच जाएगा। जानकारी के मुताबिक 02254-वंदे भारत 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटना जंक्शन के लिए चलेगी।

वहीं 02253 वंदे भारत 24 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को पटना जंक्शन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी।

क्या होगा ट्रेन टाइमिंग और रूट

अगर टाइमिंग की बात करें तो यह ट्रेन सुबह दिल्ली से 8.35 मिनट पर चलेगी और पटना रात 9 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। रूट की बात करें तो यह ट्रेन नई दिल्ली से होते हुए अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और आखिरी में पटना पहुंचेगी। वापसी की बात करें तो यह ट्रेन पटना से सुबह 10 बजे चलेगी और रात करीब 11.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

कितना होगा किराया?

अगर ट्रेन के किराए की बात करें दिल्ली से पटना के बीच चेयर कार में यात्रियों को 2615 रूपये देना होगा। वहीं अगर ईसी यानि एग्जीक्यूटिव चेयर की बात करें तो यात्रियों 4695 रूपये देने होंगे। लाखों की संख्या में यात्री छठ और दिवाली के लिए अपने गांव और घर का रूख करते है। इसी वजह से रेलवे की तरफ से लगातार स्पेशल ट्रेनों को बढ़ाया जा रहा है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें ना हो।