Elon Musk: कहते है समय के साथ दोस्त भी दुश्मन बन जाते है, कुछ महीने पहले स्टारलिंक और जियो के बीच एक पार्टनरशिप हुई थी। लेकिन अब एलन मस्क मुकेश अंबानी और जियो पर लगातार आरोप को कटाक्ष कर रहे है। बीते कुछ दिनों में मस्क लगातार हमलावर नजर आ रहे है। यहां तक की उन्होंने मुकेश अंबानी की तुलना प्रधानमंत्री से कर दी।
जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर कुछ महीनों में ऐसा क्या हुआ जिससे मस्क का रूख बिल्कुल बदल गया। सवाल यह भी है कि क्या स्टारलिंक आने वाले समय में भारत के लिए एक खतरा साबित हो सकता है। आईए बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
मुकेश अंबानी पर भड़के एलन मस्क
मुकेश अंबानी और जियो को लेकर एलन मस्क लगातार हमलावर नजर आ रहे है। वह लगातार ट्वीट पर ट्वीट कर रहे है। पहले उन्होंने अंबानी की तुलना प्रधानमंत्री से कर दी। इसके बाद उन्होंने दो न्यूज रिपोर्ट पेश करके सनसनी फैली दी और अब हाल ही एक ट्वीट में मस्क ने लिखा, अंबानी के इंटरनेट पर मौजूद समर्थकों की बेतुकी दलीलों का कोई मतलब नहीं है।
एक तरफ, वे कहते हैं कि भारत में अंबानी की लगभग मोनोपॉली (एकाधिकार) की वजह से मिल रही बहुत कम कीमतों का मुकाबला स्टारलिंक नहीं कर पाएगा, और फिर उसी समय वे यह भी कहते हैं कि स्टारलिंक बहुत तगड़ा कॉम्पिटिटर साबित होगा! यह अजीब पाखंड और बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात है।
असलियत यह है कि कॉम्पिटिशन से भारत के आम नागरिकों को ज़्यादा विकल्प मिलेंगे और उन्हें बहुत फ़ायदा होगा, जैसा कि हमेशा होता है। अंबानी का मुनाफ़ा कम हो सकता है, लेकिन उनका बिज़नेस बंद नहीं होने वाला है। और ज़ाहिर है, अगर भारत में स्टारलिंक बहुत महंगा होगा, तो कोई उसे नहीं खरीदेगा, इसलिए SpaceX को कीमतें सस्ती रखनी होंगी"।
क्या स्टारलिंक भारत के लिए साबित होगा खतरा?
एलन मस्क भारत में स्टारलिंक लाने की पूरी कोशिश कर रहे है हालांकि भारत सरकार की तरफ से उन्हें अनुमति नहीं दी गई है। मालूम हो कि स्टारलिंक अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) द्वारा विकसित एक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है। इसकी मदद से गांव, दूर दराज इलाकों में जहां टावर नहीं लग सकता है वहां भी आसानी से इंटरनेट की पहुंच होगी।
लेकिन अगर स्टारलिंक भारत में आता है तो उसके पास ही इंटरनेट बंद और शुरू करने का बटन होगा। अगर भविष्य में पाकिस्तान, चीन जैसे देशों से युद्ध होता है तो पूरी इंटरनेट की पावर मस्क और उनकी कंपनी के पास होगी। और यह तो जग जाहिर है कि अमेरिका युद्ध के दौरान कई बार भारत को धोखा दे चुका है, चाहे वह 1975 हो या फिर 1999 वाला युद्ध। इसके अलावा जियो ने भी अपने सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का ऐलान कर दिया है। इन्हीं कारणों से एलन मस्क गुस्साए हुए है।
यह भी पढ़े - अल्पसंख्यकों के लिए Pakistan बना नर्क, भीड़ ने ईसाई परिवार के घर, दुकान में लगाई आग, कई परिवार भागे