अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ एक स्थायी समझौता किया है, जिससे इस द्वीप क्षेत्र की सुरक्षा का पूरा नियंत्रण अमेरिका को मिल गया है।
अमेरिका करेगा सुरक्षा सुनिश्चित
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट 'ट्रुथ सोशल' में पोस्ट कर लिखा, अमेरिका पर इसका कोई खर्च नहीं आएगा! मेरे निर्देश पर, हमने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि अमेरिका के पास हमेशा यह पूरी क्षमता होगी कि वह ग्रीनलैंड और अमेरिका की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्रीनलैंड में जो भी ज़रूरी हो, वह कर सके।
ग्रीनलैंड में कोई दुश्मन नहीं बना पाएगा बेस
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, इसके अलावा अब से हमारी स्पष्ट लिखित मंज़ूरी के बिना अमेरिका का कोई भी दुश्मन ग्रीनलैंड में कभी भी अपना बेस नहीं बना पाएगा, वहां अपनी सेना नहीं रख पाएगा और न ही वहां कोई संवेदनशील निवेश कर पाएगा।
हमेशा याद रखेंगे अमेरिकी लोग
ट्रंप ने इसे 'हमेशा चलने वाला' (इनफिनिट लाइफ) समझौता है, इसकी कोई समय-सीमा नहीं है! जो कुछ हुआ है, उससे हम बहुत सम्मानित और गर्व महसूस कर रहे हैं, और आज जो भी तय हुआ है, उसे अमेरिकी लोग हमेशा याद रखेंगे।
BREAKING NEWS: I am pleased to announce that the United States of America has entered into an Agreement with The Kingdom of Denmark, and Greenland, that gives the United States permanent control over security, and all other needs, in Greenland, completely addressing ALL of our…
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 19, 2026
विकास और निर्माण कार्य में मिलकर करेंगे काम
ट्रंप ने कहा कि हम तुरंत ग्रीनलैंड के उपयुक्त हिस्सों में बड़ी सैन्य मौजूदगी बनाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे; ऐसे कई हिस्से हैं। हम इसके विकास और निर्माण कार्य में ग्रीनलैंड के लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे। यह समाधान अमेरिका, डेनमार्क, ग्रीनलैंड और हमारे सभी सहयोगियों के लिए बहुत अच्छा है।
ये भी पढ़ें- नंदीग्राम उपचुनाव से पहले सियासी हलचल, कांग्रेस उम्मीदवार के बाद पार्टी नेता गिरफ्तार