US-China Relation: हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आए थे, जहां उन्होंने ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इसके अलावा रूस समेत दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्षों ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान सोशल मीडिया पर पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग के कई फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे।

वहीं अब खबर सामने आ रही है कि अमेरिका और चीन की नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिकी दौरे पर थे। सबसे खास बात है ट्रंप प्रोटोकॉल तोड़कर जॉइंट बेस एंड्रयूज के रनवे पर शी और उनकी पत्नी का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। जो बहुत कम बार ही देखा जाता है।

US-China Relation से मची हलचल

बता दें कि एक तरफ ट्रंप चीन-भारत जैसे देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कर रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ वह चीन के साथ दोस्ती करने में लगे हुए है। हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका दौरे पर थे। जहां उन्हें लेने के लिए खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक ट्रंप और जिनपिंग के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ताइवान और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या दोनों देश नजदीक आ रहे है। और अगर ऐसा है तो भारत की टेंशन बढ़ना लाजमी है क्योंकि दोनों देश मिलकर भारत पर कई तरह के प्रतिबंध लगा सकते है।

चीन-अमेरिका दोस्ती से भारत की बढ़ी टेंशन

जानकारी के मुताबिक चीन-अमेरिका की बढ़ती नजदीकियां का असर सीधा भारत पर पड़ेगा। गौरतलब है कि अभी भारत खुद को ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज के रूप में पेश कर रहा है, तो चीन ने इसकी अगुवाई करने की खुलकर इच्छा जाहिर की है। लेकिन अब चीन-अमेरिकी की दोस्ती के बाद स्थिति चिंताजनक हो गई है।

वहीं अगर दोनों देशों के बीच दोस्ती गहरी हो जाती है तो अमेरिका सीधे तौर पर भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगा सकता है। इसके अलावा इसका सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़े - India Energy Crisis: क्या भारत में गहराने वाला है पेट्रोल-डीजल का संकट, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ने क्यों बढ़ाई टेंशन, जानें सबकुछ