Terrorist Group In J&K: आर्टिकल 370 हटने के बाद से भी जम्मू कश्मीर में लगातार शांति बनी हुई है। हालांकि यह शांति पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। एक बार फिर पाकिस्तान में स्थित आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर के युवाओं को भर्ती करने पर जोड़ दे रहे है।

जिसके बाद भारत की जांच एजेंसियां एक बार फिर एक्टिव हो गई है। खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकवादी संगठन अपनी गतिविधियों और प्रभाव को बढ़ाने के लिए जम्मू-कश्मीर के सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों का फ़ायदा उठा रहे हैं। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठनों की नापाक हरकत

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठनों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमे बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे है। दरअसल हाल के समय में, जम्मू-कश्मीर में भाषाई पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने का इस्तेमाल पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स ने लोगों को भर्ती करने के लिए एक हथियार के तौर पर किया है।

बताते चले कि इस कदम से गुर्जर और बकरवाल खानाबदोश समुदायों में नाराज़गी पैदा हुई है, जिन्हें 1991 से ST का दर्जा मिला हुआ है। सबसे खास बात है कि यह मुद्दा पीर पंजाल इलाके में विवाद की एक बड़ी वजह बन गया है, और लश्कर कथित तौर पर इसका फ़ायदा उठाकर लोगों को भर्ती कर रहा है और इलाके में हिंसा भड़का रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों ने कसी कमर

बता दें कि जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठनों की नापाक हरकत जारी है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में पूरी तरह से कमर कस ली है। वहीं अब इलाके में निगरानी और बढ़ा दी गई है और इसे लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। अधिकारी के मुताबिक आतंकी लोग इस क्षेत्र के लोगों के बीच बड़ी फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसी झूठी बातें फैलाई जा रही हैं कि कश्मीर के मुक़ाबले जम्मू को ज़्यादा प्राथमिकता दी जाती है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा हो रहा है। वहीं अब इसे लेकर जांच एजेंसियां पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है।

यह भी पढे़ - Terrorist Group In J&K: पाकिस्तान की नापाक हरकत, जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठन ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, सुरक्षा एजेंसियों ने कसी कमर