न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र महासभा मुख्यालय के अंदर पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भारतीय पत्रकारों ने आतंकवाद और हाफिज सईद के मुद्दे को लेकर सीधा सवाल पूछा। भारतीय पत्रकारों ने सवाल पूछते हुए कहा कि, 'प्रधानमंत्री, आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?' हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलेगा? शहबाज शरीफ ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और हाथ उठाते हुए आगे बढ़ गए।

भारतीय पत्रकारों के सवाल पर शहबाज शरीफ भागते नजर आए

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद को ऐसे देश के तौर पर पेश किया, जो आतंकवाद को खत्म करना चाहता है। जिसके बाद भारतीय पत्रकारों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद को लेकर सवाल पूछे, तो शहबाज शरीफ नजर चुराकर भागते दिखे।

हाफिज सईद को लेकर भारतीय पत्रकारों ने पूछे सवाल

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा मुख्यालय से बाहर निकलते वक्त भी भारतीय पत्रकारों ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से फिर सवाल किया कि 'आप लश्कर-ए-तैयबा (LeT) चीफ हाफिज सईद पर कब मुकदमा चलाएंगे?' इस सवाल पर भी पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कोई जवाब नहीं दिया और वहां से निकल गए।

26/11 मुंबई आतंकी हमले में वांटेड है हाफिज सईद

दरअसल, हाफिज मोहम्मद सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है और भारत में उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है। क्योंकि वह 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में भारत का मोस्ट वांटेड आरोपी है और कई हमलों का मास्टरमाइंड भी है। इस तरह का अपराधी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है।

पहलगाम आतंकी हमले का भी आरोपी है हाफिज

भारत में 22 अप्रैल 2025 को हुए, पहलगाम आतंकी हमले की जांच से जुड़े मामले में भी NIA ने हाफिज सईद का नाम अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी नंबर 8 के तौर पर रखा है। इस आतंकी साजिश में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेटिव भी शामिल थे।

 ये भी पढ़ें-ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच क्यों हुआ नेतन्याहू के UN भाषण में हंगामा