Kohat Mosque Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट स्थित पुलिस लाइंस में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक आत्मघाती बम धमाका हो गया। इस हमले में तकरीबन 21 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए। वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की पुष्टी भी सामने आई है। कुछ नागरिकों के मारे जाने की आशंका है, लेकिन उनकी सही संख्या का पता नहीं चल सका है। दोपहर बाद वाहन में रखे एक देसी बम से हमला किया गया। जिससे कई हमलावर परिसर में घुसने में कामयाब हो गए और अंधाधुंध गोलीबारी की।

अधिकारी रैंक के हैं कई सुरक्षाकर्मी

सूत्रों के मुताबिक मृतकों में एक एसपी रैंक का अधिकारी, एक डिप्टी एसपी और सीटीडी के 3 इंस्पेक्टर शामिल थे। लगभग 80 लोगों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार देर रात तक किसी भी समूह ने आधिकारिक तौर पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, हालांकि क्षेत्र में सक्रिय तीन सशस्त्र समूहों द्वारा गठित आतंकवादी गठबंधन इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान (IMP) की भूमिका का आरोप लगाया जा रहा है।

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त; 4 लोगों की मौत, 1 घायल

3 से 5 बंदूकधारियों के हमले में शामिल होने का संदेह

भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा से संबद्ध इंकलाबी इस्लामी पाकिस्तान नामक एक अन्य समूह ने भी टेलीग्राम पर हमले की जिम्मेदारी ली है। परिसर में स्थित एक मस्जिद के पास विस्फोट हुआ, जिससे इमारत मलबे में तब्दील हो गई और बड़े पैमाने पर बचाव और राहत अभियान चलाया गया। विस्फोटकों से भरी कार के चालक के अलावा 3 से 5 बंदूकधारियों के हमले में शामिल होने का संदेह है। उन्हें पुलिस परिसर में घुसने की कोशिश करते हुए और गोलीबारी करते हुए देखा गया।

लोग जान बचाने के लिए भागते दिखे

मस्जिद के प्रवेश द्वार की दीवार से टकराने के बाद कार में विस्फोट हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में क्षति की भयावहता और घने धुएं के बीच लोगों को जान बचाने के लिए भागते हुए दिखाया गया है। टेलीग्राम पर प्रो-आईएमपी खातों ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उनके अल बदर आत्मघाती ब्रिगेड ने आतंकवाद विरोधी प्रभाग के परिसर में 'इश्तशादी ऑपरेशन' को अंजाम दिया था। यह आत्मघाती हमला हाफिज गुल बहादुर की IMP की तरफ से किया गया।

Gemini ने टेस्टिंग के दौरान 3 कंपनियों के सिस्टम में की सेंधमारी, क्या इसे माना जाएगा सुरक्षा उल्लंघन?

हाफिज गुल बहादुर भारत के खिलाफ रच रहा है साजिश

इस हमले के बाद आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान खुद कानूनी कठघरे में खड़ा है। IMP प्रमुख हाफिज गुल बहादुर को खुद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने अफगान जिहाद के लिए तैयार किया था। शुरुआती दिनों में गुल बहादुर ने ट्रेनिंग मसूद अजहर के बन्नू स्थित ट्रेनिंग कैंप में की थी और अफगान जिहाद में शामिल हो गया। जंग से 90 के दशक में अफगानिस्तान में लौटा हाफिज गुल बहादुर, आतंकी मसूद अजहर के साथ जुड़ा था।

पाकिस्तान के खिलाफ जंग अभी भी जारी

भारत पर हमला करने के लिए साजीश कर मीरान शाह में जैश-ए-मोहम्मद के लिए आतंकी भर्ती करता था। वह खुद का अपना एक मदरसा भी चलाता है। लाल मस्जिद कांड के बाद जब तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान नाम का आतंकी संगठन बना तो हाफिज गुल बहादुर भी उसमें शामिल हुआ। जिसने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ा और ये युद्ध पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक जारी है।

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस से CNN, MS NOW और Politico पर बैन का ऐलान, ट्रंप ने दी और मीडिया संस्थानों को चेतावनी