Hyderabad: तेलंगाना में तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है। इनोवा में सवार परिवार गणेश विसर्जन कर अपने पैतृक गांव लौट रहा था। कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में पहुंचा दिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस शवों की शिनाख्त के लिए जांच कार्रवाई में जुटी है।

कार का चालक गंभीर रूप से घायल

शुक्रवार रात रंगा रेड्डी जिले के पलामकुला गांव के पास एनएच-44 पर एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और उनकी कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित गणेश विसर्जन में शामिल होने के बाद महबूबनगर जिले के नवाबपेट मंडल के मेट्टुगड्डा थंडा स्थित अपने पैतृक घर से शमशाबाद के लिए इनोवा कार में बैठकर निकले थे। चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने किया केस दर्ज

मृतकों की पहचान केथावथ लिम्ब्या, उनकी पत्नी केथावथ जमुना, कटरावथ मानसिंह और केथावथ वासराम के रूप में हुई। लिम्ब्या, मानसिंह और वासराम व्यापार में लगे हुए थे, जबकि जमुना गृहिणी थीं। चालक सबावत अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए शमशाबाद के ट्राइडेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Gemini ने टेस्टिंग के दौरान 3 कंपनियों के सिस्टम में की सेंधमारी, क्या इसे माना जाएगा सुरक्षा उल्लंघन?