डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में शनिवार की सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। इस हादसे में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत 17 लोगों की मौत हो गई है।

हादसे में दो वरिष्ठ अधिकारियों की मौत

इस विमान हादसे में मरने वालों में सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोंबो काटालायी तिएंदे एवं सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया का नाम भी शामिल हैं। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य एवं प्लेन में मौजूद केबिन क्रू के लोगों के इस हादसे में मारे जाने की खबर दी गई है।

तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

इस संदर्भ में कांगो की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने जानकारी देत हुए बताया कि विमान दक्षिण-पश्चिमी कांगो के किकविट शहर से राजधानी किंशासा लौट रही थी, तभी इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आई और ये हादसा हो गया।

विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत 

इस हादसे को लेकर स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी समस्या के बाद यह विमान केंगे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। जिसके बाद घटना स्थल पर राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गई।

 दुर्घटना में अधिकारियो की जांच शुरू

इस हादसे को लेकर कांगो की सेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों एवं हालात का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि विमान में तकनीकी खराबी किस वजह से हुई।

ये भी पढ़ें-देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, साबरमती स्टेशन से होगी परिचालन