अहमदाबाद: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार 27, सितंबर को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेरशन से देश की पहली LNG ड्यूल-फ्यूल संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। किफायती रेल परिचालन की दिशा में इसे रेलवे की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
LNG आधारित ड्यूल-फ्यूल प्रणाली का इस्तेमाल
ट्रेन के ड्राइविंग पावर कार DPC में पहली बार LNG आधारित ड्यूल-फ्यूल प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है। इसके अंर्तगत एक ही इंजन में एलएनजी और डीजल दोनों ईंधनों पर ट्रेन चल सकती है। देश की पहली लिक्विड नैचुरल गैस से संचालित ट्रेन के लोकार्पण इसके लिए अहमदाबाद रेल मंडल ने साबरमती स्टेशन पर समारोह की भव्य तैयारियां की है।
साबरमती रेलवे स्टेोशन के विकास कार्यों का लोकार्पण
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री शाह साबरमती रेलवे स्टेोशन के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। इससे पहले वे रेलवे लोको इंजन के रखरखाव के लिए शुरु किये जाने वाले 12 मेंटेनेंस शेड का उद्घाटन करेंगे।