वाशिंगटन: अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने सोमवार 28, सितंबर को भारतीय मूल के गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर शिकंजा कसते हुए उसे अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया है।

गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी पर 10 करोड़ रुपये का इनाम

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 10 लाख डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) के इनाम की घोषणा की है। FBI ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

गोल्डी बराड़, बिश्नोई गैंग में कथित रूप से शामिल

एफबीआई के मुताबिक, सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के लॉरेंस बिश्नोई गैंग में कथित रूप से शामिल है, जिसे लेकर उसकी तलाश जारी है। एफबीआई का कहना है कि गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह का प्रमुख ऑपरेशनल लीडर है और वह दक्षिणी कैलिफोर्निया के साथ-साथ अमेरिका एवं कनाडा में विभिन्न हिंसक गतिविधियों में कथित रूप से शामिल है।

कई गंभीर हिंसक अपराधिक मामलों में शामिल गोल्डी बराड़

अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के अनुसार यह आपराधिक गैंग अमेरिका और कनाडा में टारगेटेड किलिंग, राजनीतिक एवं धार्मिक हस्तियों पर हमलों, गोलीबारी, अपहरण, रंगदारी और मादक पदार्थों तथा हथियारों की तस्करी जैसे कई गंभीर हिंसक अपराधों में शामिल है।

ये भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और CM शुभेंदु ने की 'इंडिया एनर्जी वीक' की घोषणा, कोलकाता में जुटेंगे 75 हजार दिग्गज