कोलकाता: देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन का मंच ‘इंडिया एनर्जी वीक’ के 5वें संस्करण की मेजबानी पहली बार बंगाल को मिली है। इसी को लेकर वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गज अगले साल जनवरी में कोलकाता में जुटेंगे।

28 से 31 जनवरी 2027 तक होगा ‘इंडिया एनर्जी वीक’

‘इंडिया एनर्जी वीक’ के 5वें संस्करण के तहत 28 से 31 जनवरी 2027 तक पहली बार कोलकाता में न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस चार दिवसीय आयोजन में 75 हजार से अधिक ऊर्जा पेशेवर और 700 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शकों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

17 हजार वर्ग मीटर प्रदर्शनी क्षेत्र की बुकिंग

इस संदर्भ में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कोलकाता में आयोजित इसके पूर्वावलोकन कार्यक्रम में कहा कि इंडिया एनर्जी वीक- 2027 पिछले संस्करणों से और ज्यादा बड़े स्वरूप में होगा। इसलिए आयोजन से तकरीबन पांच महीने पहले ही लगभग 17 हजार वर्ग मीटर प्रदर्शनी क्षेत्र की बुकिंग कर ली गई हॆ।

नवाचार को बढ़ावा, ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य का निर्माण

इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन के आयोजन को लेकर केंद्रीय मंत्री पुरी एवं बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संयुक्त रूप से कोलकाता को इंडिया एनर्जी वीक 2027 का मेजबान शहर घोषित किया है। इस बार का विषय ‘अनलाकिंग इनोवेशन, सिक्योरिंग एनर्जी, शेपिंग टुमारो’ यानी नवाचार को बढ़ावा, ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य का निर्माण रखा गया है।

ये भी पढ़ें-गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर FBI का बड़ा एक्शन, मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में नाम शामिल, रखा 10 करोड़ का इनाम