वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार 28, सितंबर को व्हाइट हाउस में भारत के Essar ग्रुप के साथ मिलकर अमेरिका में एक बड़े स्टील प्रोजेक्ट के लगाने की घोषणा की है। इसके तहत अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने आयोवा में 15 अरब डॉलर लागत वाली स्टील कॉम्प्लेक्स की योजना का अनावरण किया है। अमेरिका स्थित इस प्रोजेक्ट को भारत के एस्सार ग्रुप की कंपनी मेसाबी मेटालिक्स विकसित करेगी।
अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे अमेरिका के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बड़ा निवेश बताया है। इस संदर्भ में ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट होगा। उन्होंने इसे एक अहम बैटलग्राउंड स्टेट यानी चुनावी रूप से अहम राज्य के तौर पर इसे आर्थिक जीत माना है।
भारत का Essar ग्रुप अमेरिका में बनाएगा स्टील प्रोजेक्ट
Essar ग्रुप के चेयरमैन रेवंत रुइया ने अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ट्रंप का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि आयोवा में नया स्टील कॉम्प्लेक्स बनने के बाद अमेरिका में माइनिंग से लेकर स्टील बनाने तक पूरी तरह इंटीग्रे सप्लाई चेन तैयार हो जाएगी।
प्लांट में 2030 से प्रोडक्शन शुरू होने की संभावना
इस प्लांट में 2030 से प्रोडक्शन शुरू होने का अनुमान है और पूरी तरह तैयार होने पर यहां प्रति वर्ष 10 मिलियन टन स्टील का प्रोडक्शन होने की संभावना जताई जा रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि मेसाबी मेटालिक्स आयोवा राज्य में अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा और स्टील बनाने की पूरी प्रक्रिया अमेरिका में ही होगी। यह न सिर्फ अमेरिका का, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े स्टील प्लांटों में से एक होगा।
ये भी पढ़ें-BJP की अहम संगठनात्मक बैठक आज, नितिन नवीन करेंगे राज्य प्रभारियों के साथ चुनावी मंथन