नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज मंगलवार 29, सितंबर को अपने राज्य एवं सह-प्रभारियों की अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित करने जा रही है। भाजपा मुख्यालय में सुबह 9 बजे से होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। हाल ही में पार्टी द्वारा किए गए संगठनात्मक फेरबदल के बाद यह राज्य प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की पहली सामूहिक बैठक होगी।

BJP बैठक में चुनावी रणनीतियों पर होगी चर्चा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के इस  बैठक में पार्टी की संगठनात्मक प्राथमिकताओं, चल रहे कार्यक्रमों और आगामी चुनावों से लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही भाजपा के इस बैठक में विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा करने एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी जैसे मुद्दे पर भी मंथन की जाने की संभावना जताई जा रही है।

चुनावी मुद्दों को लेकर पार्टी लेगी अहम फैसले

बीजेपी के आज के इस अहम बैठक में उन राज्यों को लेकर खास तौर पर चर्चा हो सकती है, जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी के इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, और हिमाचल प्रदेश समेत कुल सात चुनावी राज्यों की राजनीतिक स्थिति और संगठन की तैयारियों को लेकर चर्चा हो सकती है।

ये भी पढ़ें-YSRCP की लक्ष्मी पार्वती ने CM नायडू पर उठाए सवाल, ‘गुप्त दौरे’ में पारदर्शिता लाने की मांग की