अमेरिका-ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में युद्ध को नौ महीने होने वाला है, लेकिन अभी तक ये युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता याह्या रहीम सफवी का एक वीडियो जारी कर चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने एक और हमला किया, तो तेहरान युद्ध को हिंद महासागर तक बढ़ा सकता है।
अमेरिका के गले की फांस बनी पश्चिम एशिया युद्ध
दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी जंग अब अमेरिका के लिए गले की फांस बन चुका है और कुछ हफ्तों में युद्ध को खत्म कर ईरान में सत्ता परिवर्तन लाने का सपना देखने वाले डोनाल्ड ट्रंप की सेना पिछले कई महीनों से तेहरान की इस्लामिक सत्ता से लगातार युद्ध लड़ रही है। इधर अमेरिका के हमले का सामना कर चुका ईरान अब आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहा है।
अमेरिका हमला करता है, तो हिंद महासागर तक फैलेगा युद्ध
ईरान की ओर से कहा गया है कि अगर अब अमेरिका हमला करता है, तो वह इस लड़ाई को हिंद महासागर या उससे आगे भी फैला सकता है। इसका मतलब यह है अब अमेरिका द्वारा हमला करने पर ईरान इस युद्ध को हिंद महासागर के बाहर अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाएगा। ईरान के नेता याह्या रहीम सफवी ने साफ कहा है कि 'चूंकि संघर्ष फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य से लाल सागर तक फैल गया है, इसलिए यह संभव है कि और अधिक युद्ध होने पर यह मोर्चा और भी आगे बढ़े एवं हिंद महासागर या शायद उससे भी आगे तक पहुंच जाए।'
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच फंसा हिंद महासागर का क्षेत्र
फिलहाल, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम सीमा पर पहुंच गया है और होर्मुज से लाल सागर तक जहाजों की आवाजाही पर ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे में ईरानी अधिकारियों द्वारा अमेरिकी हितों और संपत्तियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की लगातार चेतावनी दी जा रही है। हिंद महासागर का विश्व के पांच महासागरीय क्षेत्रों में तीसरा सबसे बड़ा स्थान है, जो पृथ्वी की जल सतह का लगभग 20% हिस्से में फैला है। जिसके उत्तर में एशिया यानी भारत, ईरान, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश शामिल है।
ये भी पढ़ें-UN में भारतीय पत्रकार के सवाल पर भाग खड़े हुए पाकिस्तानी PM शहबाज, बिना जवाब दिए निकले बाहर