लंदन: लंदन में भारतीय मूल के एक सिख रेस्टोरेंट मालिक हरमन सिंह कपूर आर्थिक संकट का सामना करते हुए ग्राहकों से अपने बिज़नेस को बचाने में मदद करने की अपील की है। उनका आरोप है कि गूगल फ़र्ज़ी वन-स्टार रिव्यू स्वीकार कर रहा है, जबकि असली फ़ाइव-स्टार रेटिंग को रिजेक्ट कर रहा है। हालांकि, Google द्वारा जानबूझकर ऐसा किए जाने के उनके आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
हलाल मीट न परोसने पर पाकिस्तान से मिली धमकी
दरअसल, पिछले दिनों हरमन सिंह कपूर हलाल मीट न परोसने के अपने फ़ैसले की वजह से काफी चर्चा में आए थे। हरमन सिंह कपूर ने पहले अपने रेस्टोरेंट 'रंगरेज़' को बंद करने की घोषणा की थी, क्योंकि इसके नॉन-हलाल पॉलिसी और कथित तौर पर पाकिस्तान से मिली धमकियों को लेकर काफ़ी विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि उनका मौजूदा रेस्टोरेंट 'सिंह्स डाइनिंग' बकाया किराए और मकान मालिक द्वारा कोर्ट की कार्रवाई की धमकी का सामना कर रहा है।
रेस्टोरेंट मेरा जुनून, मेरी आजीविका है, इसे बचा लें
12 अक्टूबर सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, कपूर ने बुकिंग के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रिव्यू से उनके बिज़नेस को बहुत नुकसान हो रहा है। उन्होंने लिखा, "आज मैं अपना अहंकार छोड़कर अपने रेस्टोरेंट को बचाने के लिए आपसे मदद मांग रहा हूं। मेरे लिए रेस्टोरेंट चलाना सिर्फ़ एक बिज़नेस नहीं है। यह मेरा जुनून है, मेरी आजीविका है और इसे बनाने के लिए मैंने बहुत कड़ी मेहनत की है।" उन्होंने आर्थिक दबाव का भी ज़िक्र किया और कहा, "किराया बकाया होने और मकान मालिक के कोर्ट जाने की धमकी देने की वजह से यह दबाव बर्दाश्त से बाहर हो गया है।"
ये भी पढ़ें-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से पहले LTCG और STT में बदलाव की संभावना खुली रखी