Hindu Temple Vandalised in US: अमेरिका के ओहायो में ग्रेटर क्लीवलैंड इलाके के एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अमेरिका स्थित हिंदू संगठन Coalition of Hindus of North America (CoHNA) के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर Shree Swaminarayan Hindu Temple Vadtaldham को ईंटों से निशाना बनाया गया। हमले में मंदिर की खिड़कियां टूट गईं और इमारत को नुकसान पहुंचा।

संगठन के अनुसार, घटना के वक्त मंदिर में पुजारी और कुछ श्रद्धालु मौजूद थे। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
मेयर और पुलिस से कार्रवाई की मांग

CoHNA ने Richmond Heights की मेयर Kim Thomas और स्थानीय प्रशासन से घटना की निंदा करने की अपील की है। संगठन ने पुलिस से भी हमले के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की। संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर घटना को हिंदुओं के खिलाफ नफरत से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की।

ऑनलाइन नफरत अब वास्तविक हमले में बदली
Hindu American Foundation (HAF) ने भी घटना की निंदा की। संगठन ने कहा कि यह संभावित हेट क्राइम ऐसे समय में हुआ है जब हिंदू-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर नफरत और आक्रामक बयानबाजी बढ़ी है। HAF की कार्यकारी निदेशक Suhag Shukla ने कहा कि ऑनलाइन नफरत अब वास्तविक दुनिया में मंदिर पर हमले में बदल गई है। उन्होंने घटना की वीडियो फुटेज की समीक्षा कर आरोपी को पकड़ने की मांग की।

नवरात्रि से पहले हुई घटना
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ओहायो का भारतीय-अमेरिकी समुदाय करीब 10 दिन बाद शुरू होने वाले नवरात्रि उत्सव के साथ Hindu Heritage Month मनाने की तैयारी कर रहा है। हिंदू संगठनों ने अमेरिका में हिंदू धार्मिक स्थलों पर पहले भी तोड़फोड़ की घटनाओं का जिक्र किया है। इनमें न्यूयॉर्क के क्वींस में अगस्त 2022 में श्री तुलसी मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने और दिसंबर 2023 में कैलिफोर्निया के नेवार्क स्थित SMVS Shri Swaminarayan Temple में आपत्तिजनक ग्रैफिटी किए जाने की घटनाएं शामिल हैं।

2024 में न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया में BAPS मंदिरों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं भी सामने आई थीं। पिछले साल कैलिफोर्निया के Chino Hills स्थित BAPS मंदिर में कथित तौर पर नफरत भरे संदेश लिखकर तोड़फोड़ की गई थी। फिलहाल, ओहायो की घटना में हमले के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर आधिकारिक जांच की जानकारी सामने आना बाकी है।

और पढ़ें:  

सावधान! दिल्ली के होटल में इस्तेमाल हो रहा डेयरी व्हाइटनर ‘असुरक्षित’ मिला, FSSAI का बड़ा एक्शन