Flydubai: भारतीय पायलट ने अपनी जान पर खेलकर फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश कराने से बचा लिया। जिसकी तारीफ दुनियाभर में हो रही है। हालांकि यह बात पाकिस्तान को बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। दरअसल पाक के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने अपने एक इंटरव्यू में ऐसा बयान दिया है। जिसने पूरी दुनिया में अलग तरह की बहस छेड़ दी है।

यह बात किसी से छुपी नहीं है कि पाक हमेशा आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है। वहीं अब पूर्व राजनयिक के एक बेतुका बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अब इसपर यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे है। चलिए बताते है क्या है पूरा माजरा।

Flydubai की घटना पर पाक के पूर्व राजनयिक का बेतुका बयान

बता दें कि पाक के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को OsintTV नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एंकर पूछती है कि 'फ्लाइदुबई की फ्लाइट को सच में हाईजैक करने की कोशिश की गई या मामला कुछ और है'।

इसपर पूर्व राजनयिक कहते है, 'इसपर एक फिल्म बननी चाहिए मेरे ख्याल से और वह कॉमेडी फिल्म होनी चाहिए। जिस तरह से इजरायल, इंडिया ने पेश किया इसमे कॉमेडी ज्यादा लगती है'। गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने के बाद अब यूजर्स इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है।

अब्दुल बासित के बयान पर यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और अब्दुल बासित की क्लास लगा रहे है। Astitva नाम के यूजर ने लिखा,

"पूरा पाकिस्तानी 'बुद्धिजीवी वर्ग' एक ही राग अलाप रहा है। अब कोई भी समझ सकता है कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं"। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि

"अब्दुल बासित खुद ISI से ट्रेंड आतंकवादी है। सूट-बूट वाला आतंकवादी"। इस घटना के बाद यह तो साफ हो गया कि पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद का ही समर्थन करता रहा है और शायद करता रहेगा।

यह भी पढ़े - बीच मझधार में लटका India-US Trade Deal! क्या है असल सच्चाई? जानें सबकुछ