Elon Musk: दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर बहस तेज हो गई है। इस बीच भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने मस्क को करारा जवाब दिया है। मालूम हो कि मस्क बीते कुछ दिनों से भारत को टारगेट करने में लगे हुए है। हाल ही में उन्होंने मुकेश अंबानी को पीएम कह कर कटाक्ष किया था। अब सुनील भारती मित्तल ने स्टारलिंक पर जोरदार कटाक्ष किया है। आईए आपको बताते है पूरी कहानी।
सुनील भारती मित्तल ने एलन मस्क की लगाई क्लास
स्टारलिंक पर एलन मस्क के ट्वीट पर भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा, "हम सभी अपनी मंज़ूरी का इंतज़ार कर रहे हैं। मैं लाइन में उनसे काफी आगे हूँ। मैंने पाँच साल पहले अप्लाई किया था। मेरा ग्राउंड नेटवर्क पिछले तीन सालों से तैयार है। मेरे सैटेलाइट पिछले पाँच सालों से भारत के ऊपर घूम रहे हैं। हमारे पास परमिशन नहीं है। इसलिए, अगर हमें उनसे कुछ दिन पहले भी यह मिल जाए, तो हमें बहुत खुशी होगी।" इसके अलावा रिलायंस ने भी अपने नेटवर्क सैटेलाइट को लेकर अहम जानकारी दी थी।
स्टारलिंक भारत के लिए क्यों बन सकता है सुरक्षा चुनौती?
Starlink, एलन मस्क की कंपनी SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है। यह पारंपरिक मोबाइल टावरों और फाइबर नेटवर्क पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय पृथ्वी की निचली कक्षा में मौजूद उपग्रहों के जरिए इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। मस्क का कहना है कि भारत जैसे बड़े देश में इसका फायदा दूरदराज के गांवों, पहाड़ी क्षेत्रों, सीमावर्ती इलाकों और उन जगहों को मिल सकता है, जहां पारंपरिक इंटरनेट नेटवर्क पहुंचाना मुश्किल या महंगा है।
आपदा के दौरान भी सैटेलाइट इंटरनेट उपयोगी साबित हो सकता है। लेकिन स्टारलिंक भारत में आने के बाद उसका बटन मस्क और उनकी कंपनी के पास होगा यानि युद्ध के दौरान सारा सिस्टम मस्क के पास होगा। वह चाहेंगे तो चंद सेकेंड में भारत की इंटरनेट सेवा ठप कर सकेंगे। अगर इतिहास देखा जाए तो अमेरिका हमेशा से युद्ध के दौरान दुश्मन देशों की मदद करता रहा है। यही कारण है भारत सरकार काफी सोच समझकर आगे बढ़ रही है।