विदेश
'जेल भेज दो या मार डालो...' शेख हसीना के बयान से मचा सियासी तूफान, भारत पर भड़का बांग्लादेश
नई दिल्ली से शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बांग्लादेश ने भारत पर कड़ी नाराजगी जताई है। ढाका का कहना है कि इस कार्यक्रम से दोनों देशों के संबंध सुधारने की कोशिशों को झटका लगा है और बांग्लादेश के नागरिकों का अपमान हुआ है। आइए जानते हैं इसको लेकर भारत ने क्या कहा?
Sheikh Hasina Press Conference: भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक तनाव गहरा गया है। लगभग दो सालों में पहली बार लाइव आकर मीडिया से बात करते हुए हसीना ने ऐलान किया कि वह हर कीमत पर अपने देश वापस लौटेंगी। इस आयोजन पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सख्त आपत्ति जताते हुए इसे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए नुकसानदायक करार दिया है।
बांग्लादेश की कड़ी आपत्ति
ढाका ट्रिब्यून और बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि नई दिल्ली से पूर्व प्रधानमंत्री को मीडिया से बातचीत की इजाजत देना द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयासों के खिलाफ है।
बांग्लादेश सरकार ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को ‘जुलाई क्रांति’ का अपमान और देश की संप्रभुता पर हमला बताया। विदेश मंत्रालय ने यह भी याद दिलाया कि 2013 की भारत-बांग्लादेश प्रत्यर्पण संधि के तहत शेख हसीना की वापसी के लिए बार-बार अनुरोध किए गए हैं, लेकिन भारत की तरफ से अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।
सरकार की कोई भूमिका नहीं
बांग्लादेश की चेतावनियों और आपत्तियों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन प्रेस वार्ता में भारत सरकार की कोई संलिप्तता नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस प्रेसवार्ता की बात की जा रही है, उसका आयोजन एक निजी मीडिया संस्था द्वारा किया गया है। सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है और न ही भारत सरकार इस मंच पर व्यक्त किए गए विचारों का समर्थन करती है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेख हसीना के बड़े दावे
बुधवार को विदेशी मीडिया के पत्रकारों को संबोधित करते हुए शेख हसीना ने अपनी वापसी और बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर कई अहम बातें कहीं. इस दौरान शेख हसीना ने कहा कि वह इसी साल दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं। मैं हमेशा बाहर नहीं रह सकती। मुझे अपने लोगों के पास जाना होगा। चाहे मुझे जेल में डाल दिया जाए या मार दिया जाए, मैं वापस जरूर जाऊंगी।
2024 के हिंसक आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि छात्रों के प्रदर्शन का इस्तेमाल संगठित आपराधिक समूहों ने सत्ता बदलने के लिए किया। हसीना ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में आज भी पत्रकारों, जजों, शिक्षाविद और आवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हो रहे हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रभाव में भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि जुलाई 2024 में हुए भारी विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बाद शेख हसीना को अपना पद छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी। उनके इस ताजा बयान और भारत के रुख के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच कूटनीतिक दरार और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
और पढे़ं: दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 भीषण धमाके, जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में उठा धुएं का गुबार, हूती हमले की आशंका से मची खलबली
Written by Shailesh Yadav
Super Admin
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।