UP Vidhansabha Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में इस समय चुनावी मौसम की बहार छा चुकी है। साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी सभी पार्टियों ने जोरो-शोरों से शुरू कर दी है। TNP News अपने खास कार्यक्रम '27 की सत्ता' में प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट में आम जनता के बीच पहुंचा। जहां जनता से जाना कि क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति क्या है और मौजूदा विधायक के कामकाज से लोग कितने संतुष्ट हैं। क्या रामपुर खास में फिर किसी पुराने चेहरे पर भरोसा जताएगी जनता या इस बार बदलेगा चुनावी मिजाज?
UP Vidhansabha Chunav 2027 को लेकर TNP NEWS का खास चुनावी अभियान '27 की सत्ता' प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट पर पहुंच चुका है। यहां जनता से सड़क, बिजली, पानी, सफाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। लोगों से पूछा गया कि क्या वे मौजूदा विधायक के कामकाज से संतुष्ट हैं और रामपुर खास में विकास को लेकर उनकी क्या राय है?
वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के नारे 'सबका साथ, सबका विकास' और रोजगार जैसे मुद्दों पर विपक्ष के सवालों से लेकर वोट चोरी के आरोपों तक, सियासत में कई मुद्दे चर्चा में हैं। विपक्ष सरकार से सवाल पूछ रहा है, तो बीजेपी के नेता भी इन आरोपों पर अपनी दलील दे रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है तो उसकी जीत पर सवाल क्यों उठते हैं? और जब बीजेपी की जीत पर सवाल किए जाते हैं, तो उसका जवाब क्या होता है? 2027 के चुनाव को लेकर सियासी बहस में कौन-कौन से सवाल उठ रहे हैं? देखिए जनता की आवाज और सत्ता-विपक्ष के सवालों के साथ TNP NEWS की खास पेशकश में आज हम बात करेंगे कई मुद्दों पर।
प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास
प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट कांग्रेस का मजबूत राजनीतिक गढ़ मानी जाती है। इस सीट की राजनीति में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और उनकी बेटी आराधना मिश्रा मोना का लंबे समय से प्रभाव रहा है। रामपुर खास की सबसे बड़ी राजनीतिक पहचान कांग्रेस की लगातार जीत और तिवारी परिवार का दबदबा है।
इस सीट के 5 बड़े राजनीतिक फैक्ट
1. 1980 से प्रमोद तिवारी का दबदबा: प्रमोद तिवारी ने 1980 से 2012 तक लगातार 9 विधानसभा चुनाव जीते।
2. 2012 में नौवीं जीत: प्रमोद तिवारी ने BSP उम्मीदवार हीरामणि पटेल को 31,534 वोटों से हराया।
3. 2014 में बेटी की एंट्री: प्रमोद तिवारी के राज्यसभा जाने के बाद हुए उपचुनाव में उनकी बेटी आराधना मिश्रा मोना ने जीत दर्ज की।
4. 2017 में BJP को चुनौती: आराधना मिश्रा ने BJP के नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार को 17,066 वोटों से हराया।
5. 2022 में फिर कांग्रेस की जीत: आराधना मिश्रा ने BJP के नागेश प्रताप सिंह को 14,741 वोटों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
2027 के चुनाव के लिहाज से सबसे बड़ा सवाल
रामपुर खास में 1980 से कांग्रेस का मजबूत प्रभाव रहा है। प्रमोद तिवारी के बाद आराधना मिश्रा मोना ने भी लगातार तीन चुनाव जीतकर इस राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है।
लेकिन 2027 में क्या कांग्रेस अपना गढ़ बचा पाएगी? क्या BJP इस सीट पर सेंध लगा पाएगी? और क्या जनता विधायक के कामकाज से संतुष्ट है?
प्रतापगढ़ की रामपुर विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट में ब्राह्मण, क्षत्रिय, दलित, कुर्मी, यादव और मुस्लिम मतदाता प्रमुख सामाजिक वर्गों में गिने जाते हैं, जबकि चुनावी विश्लेषकों के अनुसार यहाँ परंपरागत रूप से कांग्रेस और प्रमोद तिवारी के परिवार का प्रभाव जातीय समीकरणों पर भारी पड़ता रहा है.
प्रमुख सामाजिक और मतदाता वर्ग
ब्राह्मण, क्षत्रिय और दलित: चुनावी आकलन के अनुसार यह क्षेत्र ब्राह्मण, क्षत्रिय और दलित मतदाताओं की मौजूदगी के लिए जाना जाता है.
अन्य प्रमुख वर्ग: क्षेत्र के सामाजिक ताने-बाने में कुर्मी, यादव और मुस्लिम मतदाता भी शामिल हैं.
अनुसूचित जाति (SC) आंकड़े: उपलब्ध जनगणना/मतदाता विवरण के अनुसार, इस सामान्य श्रेणी की सीट पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं की हिस्सेदारी लगभग 24.96% (लगभग 79,087) दर्ज की गई है.
चुनावी पृष्ठभूमि और सियासी समीकरण
कांग्रेस का प्रभाव: 1980 से इस सीट पर कांग्रेस का प्रभाव रहा है; प्रमोद तिवारी लगातार नौ बार विधायक चुने गए और बाद में उनकी बेटी आराधना मिश्रा 'मोना' 2014 के उपचुनाव, 2017 और 2022 में विजयी रहीं।
2022 का परिणाम: 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की आराधना मिश्रा 'मोना' ने 51.01% मतों के साथ जीत दर्ज की और भाजपा के नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार को 14,741 मतों के अंतर से हराया।