Katra Bazar Assembly Seat Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की तारीखें नजदीक आनें लगी है,इसी बीच प्रदेश के लोगों की नब्ज टटोलते हुए हमारी TNP News के खास कार्यक्रम '27 की सत्ता' की टीम जमीनी हकीकत जानने पहुंची है गोंडा की कटरा बाजार विधानसभा सीट पर। हमारी इस खास 'ग्राउंड जीरो' रिपोर्ट में जानिए कि कटरा बाजार की जनता का क्या मिजाज है, और यहां के लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर क्या खास राय रखी है।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की कटरा बाजार विधानसभा सीट (297) एक बार फिर सियासी चर्चा में है। इस सीट से बीजेपी के विधायक बावन सिंह एक बार फिर से जीत की कोशिश में हैं। उनके सामने समाजवादी पार्टी की चुनौती को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। कटरा बाजार सीट का इतिहास बताता है कि यहां मतदाताओं ने समय-समय पर लगभग हर बड़े दल को मौका दिया है।
तीन ब्लॉक और 220 ग्राम पंचायतों वाली सीट
कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में रुपईडीह, हलधरमऊ और कटरा बाजार ब्लॉक शामिल हैं। इस क्षेत्र में 220 ग्राम पंचायतें और कटरा बाजार नगर पंचायत आती है। इलाके से गुजरने वाली टेढ़ी नदी भी लंबे समय से अपने अस्तित्व को बचाने की चुनौती झेल रही है।
बदलता रहा चुनावी इतिहास
कटरा बाजार सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। 1957 में निर्दलीय लक्ष्मीनारायण दुबे यहां से विधायक बने। इसके बाद 1962 में कांग्रेस के शांति चंद्र शुक्ला, 1967 में जनसंघ के रामदेव मिश्रा और 1969 में जनसंघ के श्रीराम सिंह ने जीत दर्ज की।974 में कांग्रेस के दीप नारायण पांडेय विधायक बने, जबकि 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर फिर विधानसभा पहुंचे। 1980 में कांग्रेस के मुरलीधर मुनीम, 1985 में लोकदल के मुन्नन खान और 1989 में फिर कांग्रेस के मुरली मुनीम ने जीत हासिल की।
जातीय समीकरण क्या कहते हैं?
कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में करीब चार लाख मतदाता हैं। अनुमान के मुताबिक यहां ब्राह्मण मतदाता सबसे ज्यादा हैं। इनके बाद मुस्लिम, क्षत्रिय, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के वोटर चुनावी समीकरण में अहम भूमिका निभाते हैं।
2017 में कितने अंतर से जीते थे बावन सिंह?
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में थे। बीजेपी के बावन सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के बैजनाथ दुबे से था, जबकि बसपा के मसूद आलम खान भी चुनावी मैदान में थे।बावन सिंह ने बैजनाथ दुबे को 30 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। बसपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं 2022 के चुनाव के बात करें तो Katra Bazar सीट से BJP उम्मीदवार बवन सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के बैजनाथ दुबे18457 वोटों से हराया।
2027 का हाल
हमारी बातचीत में स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सीट लंबे समय से बीजेपी के प्रभाव वाली रही है, लेकिन इस बार मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प नजर आ रहा है।बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि कटरा बाजार विधानसभा की जनता ने पहले भी पार्टी पर भरोसा जताया है और इस बार भी विकास कार्यों के दम पर हम बड़ी जीत दर्ज करेंगें। लोगों ने बताया कि हम बावन सिंह के चेहरे को देखकर मतदान करेंगें। लेकिन अब सब मिलाकर जनता का क्या जनादेश रहेगा यह देखने लायक होगा।